पहले अपने तर्कों से बाजी मारने वाले बच्चों ने जब फ्लावर डेकोरेशन
और पोस्टर बनाने शुरू किए तो सभी चकित रह गए।
मौका था सेंट फ्रांसिस कॉलेज
में शुरू हुए वार्षिक कार्यक्रम एक्सप्रेशन-2013 का। गुरुवार से शुरू हुए
इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में
छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में लखनऊ के
साथ ही उत्तराखंड के कई स्कूलों के स्टूडेंट्स भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम
का उद्घाटन करते हुए डीजीपी देवराज नागर ने कहा कि हमें महात्मा गांधी के
बताए रास्ते पर चलना चाहिए।
उन्होंने सभी धर्मों को मानने की शिक्षा दी थी।
उन्होंने कहा कि बच्चों को सभी धर्मों की शिक्षा देनी चाहिए। इससे विश्व
में शांति और सद्भावना बढ़ेगी और विश्व पहले से अधिक सुंदर और शांत नजर
आएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत में स्टूडेंट्स ने इंग्लिश डिबेट में भाग लिया।
पोस्टर प्रतियोगिता में छात्रों ने पोस्टर के माध्यम से समाज
को कई संदेश दिए।
प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल, सिटी मांटेसरी
स्कूल, लॉमार्टीनिर कॉलेज, सेठ एमआर जयपुरिया, दिल्ली पब्लिक स्कूल,
उत्तराखंड के सेंट जार्ज स्कूल, मंसूरी इंटरनेशनल स्कूल और सेंट फ्रांसिस
स्कूल के बच्चे शामिल हो रहे हैं।
कार्यक्रम में प्रिंसिपल फादर डेनिस नरेश
लोबो और प्रबंधक फादर डोनाल्ड डिसूजा के साथ ही बिशप डॉ. जीजे मैथ्यूज
उपस्थित रहे।
कैंपस की और खबरों के लिए यहां आएं...