फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमन प्रोफिसिएंशी टेस्ट के लिए नोटिफिकेशन जारी

Fri, 24 Jul 2015 10:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
द इंस्टीट्यूट ऑफ चाटर्डर्ड एकाउंटेंट ने दिसंबर में होने वाली कॉमन प्रोफिसिएंशी टेस्ट (सीपीटी) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सीपीटी 13 दिसंबर को दो सेशन में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


आवेदन करने के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन फॉर्म का विकल्प उपलब्ध है। सीपीटी में बैठने के लिए उम्मीदवारों को 30 सितंबर तक पंजीकरण कराना होगा।

जिसके बाद आवेदन करने की प्रक्रिया 6 अक्तूबर से शुरू हो जाएगी और 27 अक्तूबर  को शाम 5:30 बजे तक आवेदन किया जा सकेगा। सीपीटी का आयोजन दो सत्रों में होगा।

पहला सत्र सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2 से 4 बजे तक का होगा। ऑनलाइन आवेदन http://icaiexam.icai.org से किया जा सकता है।

जबकि ऑफलाइन फॉर्म आईसीएआई भवन इंद्रप्रस्थ मार्ग स्थित उप सचिव (परीक्षा) कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। अगर उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करता है तो परीक्षा  फीस 500 रुपये होगी, जबकि ऑफलाइन आवेदन करने वालों को 1500 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें