फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव अपडेटः कॉलेजों में आचार संहिता लागू

Sun, 25 Aug 2013 10:43 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी और डीबीएस कॉलेज में शनिवार को चुनाव आचार संहिता लागू हो गई। दोनों कॉलेज में अधिसूचना जारी की गई।
विज्ञापन


डीएवी के मुख्य चुनाव अधिकारी डा. गोपाल क्षेत्री ने बताया कि चुनाव आचार संहिता और लिंगदोह समिति की सिफारिशों को कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया है।

इससे पहले शुक्रवार को कॉलेज प्रशासन ने नियमों से इतर लगे सभी फ्लैक्स और बैनर हटाए गए थे। उधर, डीबीएस में शनिवार को अधिसूचना जारी होने के बाद कॉलेज में लगे पोस्टर, बैनर हटवा दिए गए।
विज्ञापन


जताया विरोध
डीबीएस में पोस्टर, फ्लैक्स, बैनर हटाने का छात्रनेताओं ने विरोध किया। हालांकि, कॉलेज प्रशासन के सख्त रुख के आगे उनकी नहीं चली। कॉलेज की मुख्य चुनाव अधिकारी डा. प्रत्यूष वत्सला ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद छात्रनेता लिंगदोह समिति की सिफारिशों के तहत ही बैनर लगा सकते हैं।

कॉलेज प्रशासन ने आठ फीट लंबे और पांच फीट चौड़े बैनर की अनुमति दी है। डा. वत्सला ने कहा कि नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आईकार्ड से ही एंट्री
एमकेपी में छात्रसंघ चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद छात्राओं को आईकार्ड के आधार पर ही कॉलेज में प्रवेश दिया जा रहा है। प्राचार्य डा. इंदु सिंह के मुताबिक बाहरी छात्राओं को भीतर न जाने देने के लिए यह व्यवस्था की है। इससे प्रत्याशी भीतर शांतिपूर्वक प्रचार कर रही हैं।

डीएवी में मोनिका लड़ेगी चुनाव
डीएवी में के-2 ग्रुप ने उपाध्यक्ष पद पर मोनिका को प्रत्याशी घोषित किया है। ग्रुप के संरक्षक हितेश कुमार सिंह ने बताया कि मोनिका को महिलाओं के सम्मान के हक में मैदान में उतारा जा रहा है। इस मौके पर कुलदीप नेगी, राहुल चौहान, राहुल नेगी, अजेंद्र अंतिवान, मनोज नेगी आदि मौजूद रहे।

आखिरी दिन हुआ हंगामा
डीएवी कॉलेज में प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए शनिवार को आखिरी दिन था। कॉलेज में ठीक एक बजे काउंटर बंद हो गए थे फॉर्म जमा करने को कतार में लगे छात्रों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


छात्रों का कहना था कि कॉलेज प्रशासन कतार में लगे छात्रों के रहते हुए काउंटर बंद नहीं कर सकता है। छात्रों ने हंगामा किया तो मौके पर चीफ प्रॉक्टर डा. कौशल कुमार पहुंचे। उन्होंने छात्रों को समझाया। इसके बाद आधा घंटा देर तक काउंटर दोबारा खोले गए, तब मामला शांत हुआ।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें