सिटी मांटेसरी स्कूल के तत्वावधान में नौ दिवसीय अंतरराष्ट्रीय
बाल फिल्म महोत्सव का आयोजन 7 अप्रैल से लेकर 15 अप्रैल तक होगा।
इसमें 38
देशों की लगभग 305 शिक्षात्मक बाल फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। इसके अलावा
देश-विदेश की लोकप्रिय फिल्म हस्तियां कार्यक्रम में उपस्थित होंगी।
कार्यक्रम का आयोजन सीएमएस की कानपुर रोड शाखा के ऑडिटोरियम में किया
जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को सीएमएस के संस्थापक जगदीश गांधी ने
प्रेसवार्ता में दी।
उन्होंने कहा कि बाल
फिल्मोत्सव में फिल्म अभिनेता परीक्षित साहनी, गायक अभिजीत सावंत, गायिका
इला अरुण, अभिनेत्री अदिति शर्मा, फिल्म व चरित्र अभिनेता के.के. रैना,
फिल्म निर्देशक सुधीर मिश्रा, फिल्म भाग मिल्खा भाग के बाल कलाकार जपलेज
सिंह व ‘तारे जमीं पर’ के बाल कलाकार दर्शील के अलावा बाल कलाकार खुशी
बाजपेयी व अवनीत कौर प्रमुख हैं।
इसके अलावा जूरी मेंबर की भूमिका निभाने
के लिए अंतरराष्ट्रीय फिल्म जगत की हस्तियां पधारेंगी।