फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़िया नौकरी के लिए अब नहीं खाने पड़ेंगे धक्के

Tue, 25 Feb 2014 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 में सोमवार को सीएमसी अकेडमी का शुभारंभ हुआ। प्रेस कांफ्र्रेंस में सीएमसी लि. के रीजनल हेड अनंत लाहा ने बताया कि अकेडमी बीटेक/बीई, एमसीए, बीसीए, डिप्लोमा धारकों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन


यहां तक कि प्लस टू पास विद्यार्थी अपनी क्षमताओं को बढ़ा सकेंगे। उन्हें यहां औद्योगिक प्रशिक्षण के रूप में प्रायोगिक प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाएगा।

इस मौके पर पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश आदि से कम से कम 20 प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारियों ने भी शिरकत की।

विद्यार्थियों को यह प्रशिक्षण तीन महीनों की अल्पावधि वाले कोर्स और डिप्लोमा कार्सेस के रूप में दिया जाएगा। रियल-टाइम प्रोजेक्ट्स पर भरपूर अभ्यास के साथ विद्यार्थियों को पहले ही दिन से नौकरी करने का अनुभव प्राप्त होगा।

सीएमसी भारत में अग्रणी आईटी प्रशिक्षण उपलब्ध कराने वाला संस्थानों में से एक है। पीटीयू के प्लेसमेंट अधिकारी नवदीप संधू ने बताया, 50 से 55 फीसदी विद्यार्थी पीटीयू संबद्ध कॉलेजों आदि से प्रशिक्षित होकर निकलते हैं और उद्योगों व अन्य संस्थानों में नौकरियां पाते हैं।
विज्ञापन


मुझे बेहद खुशी है कि सीएमसी ने मोहाली में अपना संस्थान खोला है। यह इस क्षेत्र के लिए वाकई एक अच्छी खबर है क्योंकि पहले नौकरी तलाशने वालों को अपने दक्षता विकास के लिए नोएडा तक जाना पड़ता था।’

इस मौके पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के प्लसमेंट अधिकारी नवदीप सिंह संधू, इंटेलजेन टेक्नोलॉजी के सीईओ एवं रिसर्च बाइट्स के सह-संस्थापक कमल चोपड़ा, मोहाली उद्योग संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं पीचडीसीसीआई के सह-अध्यक्ष रुपिंदर सचदेव मुख्य मेहमान के रूप में हाजिर रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें