मैट्रिक और जमा दो श्रेणी के परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट, श्रेणी सुधार, अतिरिक्त विषयों की अनुपूरक परीक्षाएं 8 से 11 जुलाई तक होंगी। परीक्षाएं सुबह पौने नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित की जाएंगी।
मैट्रिक और जमा दो श्रेणी की सूची बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर उपलब्ध है। यह जानकारी प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डा. हरीश गज्जू ने दी।
उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए दूरभाष 01892-242161 पर सुबह दस से सायं पांच बजे तक संपर्क किया जा सकता है। 8 जुलाई को हिंदी, संस्कृत, उर्दू, तमिल, तेलुगू, पंजाबी, 9 जुलाई को गणित।
10 जुलाई को अंग्रेजी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, कला ए (स्केल और ज्योमिति), 11 जुलाई को सामाजिक विज्ञान, कला बी स्टिल लाइफ और एक कंपोजीशन या अप्लाइड आर्ट (पोस्टर डिजाइन या इलस्ट्रेशन), स्वर संगीत, वाद्य संगीत, गृह विज्ञान, वाणिज्य।
(एलिमेंटस ऑफ बिजनेस, एलिमेंटस ऑफ बुक कीपिंग, टाइप राइटिंग, अंग्रेजी या हिंदी)अर्थशास्त्र, सूचना प्रौद्योगिकी, नाटक, नृत्य, सामाजिक पुनर्निर्माण, एलीमेंटस ऑफ इंजीनियरिंग और कृषि की परीक्षाएं होंगी।