देश के 16 विधि संस्थानों में दाखिले के लिए आयोजित हुई कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट(क्लैट) परीक्षा का परिणाम विवादों में आ गया है।
दोबारा चेकिंग के बाद जारी होग परिणाम
क्लैट ने फिलहाल रिजल्ट पर रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि अब दोबारा चेकिंग होने के बाद परिणाम जारी किया जाएगा। क्लैट ने एक जून को परिणाम जारी किया था।
बताया जा रहा है कि आयोजकों ने एक ही आंसर की से सभी पेपर के सैटों का मूल्यांकन कर दिया है। सोमवार को क्लैट पर विवाद होने के बाद रोक लगा दी गई।
करियर लांचर के अकादमिक निदेशक अमित मित्तल ने बताया कि मंगलवार को क्लैट ने इस संबंध में एक सूचना जारी की है। इसके मुताबिक छात्रों को परीक्षा के दिन एक बार कोड दिया गया था।
बारकोड के संबंध
इस बार कोड में छात्रों ने गलतियां की हैं। कई छात्रों ने बारकोड गलत चिपका दिया तो कई ने चिपकाया ही नहीं है। इस वजह से रिजल्ट सवालों के घेरे में आ गया है। फिलहाल रिजल्ट पर रोक जारी है।
गौरतलब है कि इस बार क्लैट में दून के भी काफी होनहारों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। अब इन छात्रों को इस बात की चिंता सता रही है कि रिजल्ट रिवाइज होने में उनकी रैंक क्या होगी।