देशभर के विधि संस्थानों में 12वीं के बाद दाखिले को होने वाले कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) के एडमिट कार्ड उपलब्ध हो गए हैं।
अभ्यर्थी वेबसाइट से अपनी पंजीकरण संख्या और पासवर्ड डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। क्लैट की आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल को खत्म हो गई है।
पहले 15 अप्रैल से एडमिट कार्ड आने थे लेकिन आवेदन तिथि बढ़ने की वजह से यह पांच दिन आगे बढ़ गए। परीक्षा आयोजक राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विवि की ओर से वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
इस परीक्षा का आयोजन पहली बार ऑनलाइन होने जा रहा है। क्लैट की वेबसाइट पर परीक्षा से जुड़े गत वर्षों के प्रश्न पत्र भी जारी कर दिए गए हैं। यह परीक्षा 10 मई को आयोजित होनी है, जिसकी तिथि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
इन कोर्स में मिलता है दाखिला
देश के 16 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों में इस परीक्षा के माध्यम से 12वीं के बाद बीए एलएलबी ऑनर्स, बीएससी एलएलबी ऑनर्स, बीबीए एलएलबी ऑनर्स, बीएसडब्ल्यू एलएलबी ऑनर्स, बीकॉम एलएलबी ऑनर्स में दाखिला दिया जाता है। एलएलबी के परास्नातक कोर्स के लिए भी यह परीक्षा आयोजित होती है।
यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड : www.clat.ac.in