संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा प्री परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। यह परीक्षा 23 अगस्त को आयोजित हुई थी। साथ ही सिविल सेवा मुख्य परीक्षा और आईएफएस की मुख्य परीक्षा का शेड्यूल भी जारी किया गया है।
मुख्य परीक्षा में करना होगा आवेदन
यूपीएससी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, वह वेबसाइट पर अपने रोल नंबर के हिसाब से रिजल्ट देख सकते हैं। परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को अब मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा।
यहां देखें परिणाम : www.upsc.gov.in
आयोग के मुताबिक इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अक्तूबर से 13 नवंबर के बीच आयोजित होगी। सिविल सेवा की मुख्य परीक्षाएं 18 दिसंबर से शुरू होंगी, जबकि इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (आईएफएस) की मुख्य परीक्षा 21 नवंबर से शुरू होगी।
बेहतर रहे परिणाम
बता दें कि सिविल सेवा परीक्षा में दून में 34 केंद्र बनाए गए थे। इन पर परीक्षा देने के लिए 16089 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 7497 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जबकि दूसरी पाली में 7375 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। रिजल्ट जारी होने के बाद गत वर्षों की तुलना में इस साल बेहतर परिणाम सामने आए।