फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC: टॉपर्स की सेंचुरी में डाक्टर-इंजीनियरों का सिक्सर

Fri, 13 Jun 2014 09:52 AM IST
सुमित सिंह श्यौराण /अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीएससी के सिविल सर्विसेज का फाइनल रिजल्ट शहर के डॉक्टरों और इंजीनियरों के नाम रहा। इस साल टॉप 100 में जगह बनाने वाले ट्राइसिटी के छह होनहारों में से तीन डॉक्टर और तीन इंजीनियर हैं।
विज्ञापन


पिछले साल की तरह इस साल भी ट्राइसिटी का कोई युवा टॉप टेन में जगह नहीं बना सका। सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच के डॉ. विपिन वी ईटनकर ने देश में 14 वां और ट्राइसिटी में पहला स्थान हासिल किया है।

पिछले साल भी ट्राइसिटी की टॉपर डॉक्टर थी। पंचकूला निवासी डॉ. अंकिता चक्रवर्ती ने देश भर में 17वां रैंक हासिल किया था। इस साल ट्राइसिटी से 50 से अधिक युवा सिविल सर्विसेज की फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफल रहे।
विज्ञापन


चंडीगढ़ से कोचिंग लेने वाले डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने देश भर में 28वां रैंक हासिल किया है, जबकि जीएमसीएच-32 के आर्थोपेडिक्स विभाग के सीनियर रेजीडेंट डॉ. निपुण जिंदल ने 29 वां रैंक हासिल किया है। चंडीगढ़ से 12वीं तक पढ़ाई करने वाले रिशव गुप्ता ने 37 वां रैंक हासिल किया है। गुप्ता ने इंजीनियरिंग की है।

हरियाणा सूचना, जन संपर्क एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के पूर्व अपर निदेशक रामभगत शर्मा के बेटे जलज शर्मा ने 43 वां रैंक हासिल किया है। जलज इंजीनियर हैं। सेक्टर-45 निवासी आंचल सूद ने 61 वां रैंक हासिल किया है। आंचल ने पेक से इंजीनियरिंग की है।

इसके बाद दीपक शुक्ला ने 127 वां, अमित गोयल ने 137 वां और डॉ.अंशु सिंगला ने 139 वां रैंक हासिल किया है। सेक्टर-47 निवासी साक्षी वर्मा ने 175 वां और डॉ.रूही ने 176 वां रैंक हासिल किया है। अजय कुमार बंसल ने 178 वां और डॉ.ख्याति गर्ग ने 199 वां रैंक हासिल किया है।

पिछले साल डॉ.अंकिता चक्रवर्ती ने 17 वां रैंक हासिल कर ट्राइसिटी में पहला स्थान हासिल किया था और टॉप 100 में पांच विद्यार्थियों ने जगह बनाई थी। वर्ष 2012 में चंडीगढ़ के प्रिंस धवन ने देश भर में तीसरा रैंक हासिल किया था।

इस साल ट्राइसिटी के नौ छात्र टॉप 100 में जगह बनाने में सफल रहे थे, जबकि 2011 में पांच छात्र टॉप 100 में रहे थे और इस साल खरड़ निवासी ललित जैन ने देश भर में 41वां रैंक हासिल किया था।
विज्ञापन


आठ साल बाद मिला 14 वां रैंक
चंडीगढ़ को इससे पहले वर्ष 2006 में भी 14 वां रैंक मिला था। इस साल चंडीगढ़ निवासी प्रेरणा पुरी ने 14 वां रैंक हासिल किया था।

हालाकि इस साल चंडीगढञ की छात्रा गुरनीत तेज को देश भर में दूसरा रैंक मिला था। प्रेरणा पुरी अब चंडीगढ़ प्रशासन में आईटी सचिव और संयुक्त गृह सचिव हैं।

 
आईएएस में पिछले सालों के रैंक
वर्ष-----------नाम------------रैंक
2003--------अभिषेक जैन----03
2004--------अर्शदीप सिंह----03
2004--------शूरवीर सिंह-----04
2005------- डॉ. बसंत गर्ग---02
2005--------डॉ. गौरव उप्पल--03
2006--------गुरनीत तेज------02
2007--------डॉ. अमित सैनी--02
2008--------खुशबू गोयल-----10
2009--------वरिंदर शर्मा------04
2010---------निधि श्रीवास्तव--27
2011---------ललित जैन-------41
2012--------प्रिंस धवन--------03
2013-------डॉ. अंकिता चक्रवर्ती--17
2014------डॉ. विपीन वी ईटनकर-14
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें