फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार दून में होगी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा

Sun, 07 Dec 2014 02:22 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग(यूपीएससी) ने पहली बार उत्तराखंड में भी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का केंद्र बनाया है। देहरादून में एसजीआरआर पब्लिक स्कूल रेसकोर्स में 14 दिसंबर से मुख्य परीक्षा आयोजित होगी।
विज्ञापन


परेशानी से मिलेगा छुटकारा
सिविल सर्विस प्री परीक्षा के लिए तो देहरादून में केंद्र बनाए जाते थे, लेकिन मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को दिल्ली, मेरठ और चंडीगढ़ जाना पड़ता था। लेकिन, अब अभ्यर्थियों को इस परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा।

दून स्थित केंद्र में उत्तराखंड और दूसरे राज्यों के 150 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की तैयारियों के लिए सोमवार को दिल्ली में बैठक होने जा रही है, जिसमें एडीएम वित्त प्रताप शाह शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी।

आयोग के मुताबिक अभ्यर्थी को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 20 मिनट पहले केंद्र में एंट्री लेनी होगी। अगर किसी अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड में गलती है तो वह तुरंत आयोग को इससे अवगत कराए, ताकि परीक्षा शुरू होने से पहले दूसरा एडमिट कार्ड उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन


यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड : www.upsc.gov.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें