फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'यंग्स विंग्स' के जरिए युवाओं ने भरी उड़ान

Mon, 23 Dec 2013 01:07 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के दून क्लब में आयोजित समारोह में प्रदेश के बीस स्कूलों के छात्रों ने कलम के जरिए कल्पनाओं की उड़ान भरी है। 23 कहानियों के संग्रह ‘यंग विंग्स’ में आपदा, प्रकृति के संरक्षण समेत कैंसर जैसे जानलेवा रोग को भी छात्रों ने पूरी संवेदना के साथ छुआ है।
विज्ञापन


आर्थिक मदद की भी घोषणा
रविवार के दून क्लब में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बच्चों के द्वारा लिखित कहानियों के संग्रह का विमोचन किया। उन्होंने इस प्रयास के लिए हर साल 25 हजार रुपये की मदद की घोषणा भी की।

पढ़ें, दिल्ली फतह के बाद पहाड़ पर चढ़ेंगे केजरीवाल

निदेशक आशीष गोयल ने बताया कि इमोर्टल दून प्रकाशन से आई इस किताब का संकलन और संपादन लेखक संजीव के शर्मा एवं वंदना ने किया है।

इन स्कूलों के बच्चे रहे शामिल
पुस्तक में डीपीएस स्कूल देहरादून, हरिद्वार, सेंट जोजफ्स स्कूल देहरादून, सेंट थोमस, ब्रुकलिन, आर्यन, टचवुड, समर वैली, दून ब्लॉसम, आरएएन पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के बच्चों की चयनित कहानियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


पढ़ें, उत्तराखंड में पलायन को बढ़ावा दे रहा 'यूपी'

इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने बच्चों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि अजीत राणा, साहित्यकार शैलेंद्र अंबर खरबंदा, डा. राजेश पाल और कवि कुणाल ने पुस्तक की विशेषताओं पर प्रकाश डाला।

पढ़ें, सौतेले बाप ने पार की क्रूरता की सारी हदें

कार्यक्रम में चंद्रा शर्मा, रणजीत सिंह कैंथुरा, मनमोहन चड्ढा, गीतांजलि, रॉबिन, नेहा, अंशु, यशपाल, सुभाष पंत, संजीव शर्मा, रवि सिंह नेगी, आशीष गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें