फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाडले को एडमिशन दिलाना है तो देखें नया शेडयूल

Thu, 14 Nov 2013 12:53 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में एंट्री लेवल पर दाखिले के लिए शिक्षा विभाग की ओर से गत शुक्रवार को जारी कॉमन एडमिशन शेड्यूल में शिक्षा विभाग ने बदलाव कर दिया है।
विज्ञापन


बुधवार को इंडीपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन की डीपीआई (स्कूल) के साथ हुई बैठक के बाद शेड्यूल में बदलाव किया गया है। इसके बाद अब वह प्राइवेट स्कूल भी कॉमन एडमिशन शेड्यूल के तहत दाखिला देने को तैयार हैं जो पहले इसका विरोध कर रहे थे और अपने शेड्यूल के तहत दाखिला देने की बात कह रहे थे।

विवेक हाई स्कूल भी इस शेड्यूल को मानने को तैयार हो गया है। बैठक में डीपीआई कमलेश कुमार ने कहा कि स्कूलों को पहले से ही अभिभावकों को यह बताना होगा कि वह किस आधार पर दाखिला देंगे।
विज्ञापन


प्वाइंट सिस्टम होगा या ड्रा होगा इसकी जानकारी पहले ही देनी होगी। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि वर्ष 2014-15 में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में एंट्री लेवल पर दाखिला कॉमन एडमिशन शेड्यूल के तहत ही होगा।

शिक्षा विभाग की ओर से जारी कॉमन एडमिशन शेड्यूल के तहत 25 नवंबर को सभी स्कूलों को वेबसाइट या स्कूल के नोटिस बोर्ड पर दाखिले संबंधी पूरी जानकारी देनी होगी।

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि अभिभावकों को आवेदन फार्म पूरी तरह निशुल्क देना होगा, लेकिन लकी ड्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के समय पचास रुपये फीस स्कूल को जमा करानी होगी।

25 नवंबर से 10 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन फार्म दिए जाएंगे और अभिभावकों से भरे हुए फार्म लिए भी जाएंगे। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर होगी।

स्कूलों को दस से बीस जनवरी के बीच दाखिले की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। 10 से 20 जनवरी के बीच ही चयनित हुए विद्यार्थियों की सूची और वेटिंग लिस्ट जारी करनी होगी। स्कूलों को आवेदन करने वाले सभी विद्यार्थियों की लिस्ट नोटिस बोर्ड और स्कूल वेबसाइट पर जारी करनी होगी।
विज्ञापन


यह होगा नया शेड्यूल
1- 25 नवंबर को सभी स्कूल वेबसाइट पर आवेदन फार्म और दाखिले संबंधी जानकारी अपलोड करेंगे।
2-25 नवंबर से 10 दिसंबर के बीच आवेदन फार्म मिलेंगे और जमा होंगे।
3-फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर होगी।
4- दाखिले की प्रक्रिया 10 से 20 जनवरी तक पूरी करनी होगी।
5-लकी ड्रा में सफल बच्चों की लिस्ट और वेटिंग लिस्ट दस से बीस जनवरी के बीच जारी
करनी होगी।
6- 25 जनवरी तक अभिभावकों को फीस जमा करानी होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें