देशभर में प्री-वेटरनरी टेस्ट कराने की जिम्मेदारी इस बार सीबीएसई को दी गई है। वेटरनरी काउंसिल ऑफ इंडिया का मानना है कि टेस्ट में पारदर्शिता के लिए प्रश्न पत्र का खाका सीबीएसई तैयार करे तो ज्यादा अच्छा रहेगा।
देश में 13 वेटरनरी यूनिवर्सिटी और 56 कॉलेज हैं। सभी कॉलेजों की कुल सीटों में 300 सीटें वेटरनरी कांउसिल ऑफ इंडिया अपने स्तर से भरती है।
बाकी सीटें भरने की जिम्मेदारी कॉलेज की होती है। 300 सीटों को पूरी करने के लिए वीसीआई की तरफ से ऑल इंडिया प्री-वेटरनरी टेस्ट कराया जाता है। हर बार जहां वीसीआई टेस्ट का प्रश्न पत्र खुद तैयार करता था। इस बार प्रश्न पत्र सीबीएसई तैयार करेगा।