फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलेगा एसईई की काउंसलिंग का शेड्यूल

Sun, 29 Jun 2014 09:22 PM IST
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित हुई राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) की काउंसलिंग का शेड्यूल बदलेगा।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के संबद्धता संबंधी मामलों को निपटाने के आदेश के बाद ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) ने यूपीटीयू को सलाह दी है कि वह फर्स्ट राउंड की सीटों का अलॉटमेंट का काम 15 जुलाई तक पूरा करे।

वहीं सेकंड राउंड की काउंसलिंग का काम 22 जुलाई और अंतिम राउंड 29 जुलाई तक खत्म कर लें।

ऐसे में अब एसईई की काउंसलिंग का जो मौजूदा शेड्यूल है उसे बदलना पड़ेगा। क्योंकि कॉलेजों के संबद्ध होने से स्टूडेंट्स के पास दाखिले की चॉइस बढ़ जाएगी।
Trending Videos

सुप्रीम कोर्ट ने दिए अहम निर्देश

चॉइस फिलिंग का काम कॉलेज की संबद्धता के प्रकरण को हल करने के बाद ही हो सकेगा।

सुप्रीम कोर्ट ने एआईसीटीई को निर्देश दिए हैं कि वह इंजीनियरिंग कॉलेजों की संबद्धता के लंबित प्रकरणों पर एक हफ्ते में कोई निर्णय ले।

एसईई के स्टेट को-ऑर्डिनेटर प्रो. जगवीर सिंह ने बताया कि एआईसीटीई से निर्देश मिले हैं। हम जल्द ही इस मुद्दे पर बैठक कर नया शेड्यूल तैयार कर लेंगे।

काउंसलिंग के काम में स्टूडेंट्स को किसी भी तरह की परेशानी नहीं उठानी होगी। हम शेड्यूल को इस तरह तैयार करेंगे कि पूरी प्रक्रिया 29 जुलाई तक पूरी हो जाए।
विज्ञापन

नए कॉलेजों का जुड़ना तय

प्रो. सिंह के मुताबिक एआईसीटीई के इंजीनियरिंग कॉलेजों को संबद्धता देने के आदेश के बाद नए कॉलेजों का जुड़ना तय है। इससे स्टूडेंट्स के लिए चॉइस बढ़ जाएगी।

ऐसे में चॉइस फिलिंग का काम इसके प्रकरण के निपटारे तक नहीं करवाया जा सकता। फिलहाल अभी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम चल रहा है।

फिलहाल इस फैसले के बाद यूपीटीयू में अधिकारियों की बैठकें चलती रहीं। इसमें नए शेड्यूल पर भी चर्चा की गई।

एआईसीटीई के सदस्य सचिव डॉ. केपी आईजेक की ओर जारी पत्र में सुप्रीम कोर्ट के 26 जून को संबद्धता के मामले में दिए गए आदेश का हवाला दिया गया है।

इसमें संबद्धता के लिए लंबित प्रकरणों पर सबसे पहले प्राथमिकता के आधार पर हल करने को कहा गया है।जल्द ही नया शड्यूल यूपीटीयू अपनी वेबसाइट www.uptu.ac.in पर अपलोड कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें