फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें, नर्सरी में दाखिले का पूरा शेड्यूल

Wed, 26 Nov 2014 11:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आप अपने बच्चों को नर्सरी में दाखिला करवाना चाहते हैं तो तैयार हो जाएं। चंडीगढ़ एजुकेशन डिपार्टमेंट ने वर्ष 2014-15 में एडमिशन का शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल गवर्नमेंट, गवर्नमेंट एडिड, प्राइवेट स्कूलों के लिए है। स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


एजुकेशन डिपार्टमेंट द्वारा जारी किए गए कॉमन एडमिशन शेड्यूल में स्पष्ट किया गया है कि जो स्कूल पहले से ही अपने एडमिशन शेड्यूल को जारी कर चुके हैं वह भी इस एडमिशन शेड्यूल को फॉलो करें। एडमिशन फार्म फ्री में मिलेगा। आवेदक से सिर्फ पचास रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में लिए जाएंगे। यह फार्म स्कूल की वेबसाइट पर भी लोड होगा।
विज्ञापन


ये रहेगा शेड्यूल
-एक से 20 दिसंबर 2014 तक एडमिशन फार्म मिलेंगे।
-एक दिसंबर से 20 दिसंबर तक स्कूल एडमिशन फार्म रिसीव करेंगे।
-24 दिसंबर 2014 तक आवेदकों की सूची लगाई जाएगी।
-10 से 28 जनवरी 2015 तक वेटिंग लिस्ट का निर्धारण होगा।
-28 जनवरी 2015 तक चयन की गई लिस्ट और वेटिंग लिस्ट लगाई जाएगी।
-एक से 20 फरवरी 2015 तक फीस जमा होगी।
-23 फरवरी 2015 वेटिंग लिस्ट से सलेक्ट किए गए बच्चों की लिस्ट लगेगी।
-23 से 7 मार्च 2015 तक वेटिंग लिस्ट में सलेक्ट बच्चों की लिस्ट लगाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें