फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पता चलेगा, किसके लाडले की किस्मत खुलेगी?

Sat, 17 Jan 2015 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के टॉप 6 स्कूलों में एंट्री लेवल पर किसके लाडले और लाडली को दाखिला मिलेगा, इसका फैसला आज हो जाएगा। शहर के टॉप छह स्कूलों में एंट्री लेवल पर दाखिले के लिए आज लकी ड्रॉ निकाला जाएगा।
विज्ञापन


ट्राइसिटी के सैकड़ों अभिभावकों की नजर इन स्कूलों के लकी ड्रॉ पर होगी। चार कान्वेंट स्कूल, भवन विद्यालय और सेंट कबीर स्कूल में एंट्री लेवल दाखिले के लिए कुल 895 सीटें हैं।

इन स्कूलों में बच्चों के दाखिले की चाहत का अंदाजा इन सीटों के लिए रिकॉर्ड 7649 आवेदन, जो आठ हजार के करीब है। आज लकी ड्रॉ के अगले दिन लिस्ट नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

किस केटेगरी की कितनी सीटों के ड्रा

शहर के चार प्रतिष्ठित कॉन्वेंट स्कूल सेंट जोन-26, सेक्रेड हार्ट-26, कार्मल कान्वेंट-9 और सेंट ऐंस-32 में लकी ड्रॉ होगा। दो प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूल सेक्टर-26 स्थित सेंट कबीर और सेक्टर-33 स्थित भवन विद्यालय में भी शनिवार को लकी ड्रॉ निकाला जाएगा।

लकी ड्रॉ के लिए कई अभिभावकों ने दफ्तर से छुट्टी भी ले ली है। सेंट कबीर स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी जीएस बख्शी ने बताया कि जनरल कोटे में 29 सीटों पर लकी ड्रॉ होगा।

भवन विद्यालय स्कूल में प्री नर्सरी की कुल 100 सीटों में से जनरल कोटे की 45 सीटों के लिए लकी ड्रॉ होगा। सेक्टर-14 पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित अंकुर स्कूल में प्री-नर्सरी की 150 सीटों के लिए दोपहर 12 बजे लकी ड्रॉ होगा।

किस स्कूल में कितनी सीटें और कितने आवेदन

सेक्टर-33 स्थित भवन विद्यालय में सुबह 9.30 बजे लकी ड्रॉ शुरू होगा। लेकिन सेक्टर-26 स्थित सेंट कबीर और सेक्टर-26 सेंट जोन, सेक्रेड हार्ट, सेक्टर-9 कार्मल कान्वेंट और सेक्टर-32 सेंट ऐंस स्कूल में लकी ड्रॉ दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा।
स्कूल का नाम--------सीटें-------आवेदन
सेंट जोन------------160---------951
सेक्रेड हार्ट-----------200--------1100
कार्मल कॉन्वेंट-------120---------1000
सेंट ऐंस-------------225---------1826
भवन विद्यालय-------100---------1772
सेंट कबीर------------90----------1000
विज्ञापन

अभिभावकों के लिए टिप्स

लकी ड्रॉ के लिए आधा घंटा पहले पहुंचें। आवेदन स्लिप के बिना अभिभावकों की एंट्री नहीं। लकी ड्रॉ में सिर्फ एक पेरेंट को एंट्री मिलेगी। अभिभावक जाम से बचने के लिए दोपहिया का प्रयोग करें। मुख्य सड़क पर गाड़ी पार्क नहीं करें, चालान कट सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें