गुवाहाटी में खेले जा रहे साउथ एशियन गेम्स में अंजुम मोदगिल ने दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। अंजुम ने शूटिंग में जहां एकल वर्ग में गोल्ड पर निशाना साधा, वहीं टीम इवेंट में भी स्वर्ण पदक जीता। इस जीत के साथ वह शूटिंग में दो गोल्ड जीतने वाली शहर की एकमात्र खिलाड़ी बन गईं।
शनिवार का दिन शहर के लिए खुशियां लेकर आया। जब अंजुम ने राइफल इवेंट में 50 मीटर थ्रीपी में गोल्ड मेडल पर निशाना साधा। इसके साथ ही भारत ने इसी प्रतियोगिता में क्लीन स्वीप कर दिया।
भारत की एलिजाबेथ ने सिल्वर और लज्जा ने ब्रांज मेडल जीतने में कामयाबी पाईं। अंजुम की इस कामयाबी पर सिटी के शूटरों में खुशी का माहौल है। वह डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 की छात्रा हैं। यहां के फिजीकल प्रोफे सर अमनिंदर मान ने कहा कि अपने स्टूडेंट की कामयाबी पर पूरे कॉलेज को फक्र है। वहीं पिता सुदर्शन और मां शुभ मोदगिल को अपनी बेटी की इस कामयाबी पर गर्व है। मां ने कहा कि अंजुम ने इसके लिए काफी तैयारी की थी, जो आज रंग लाई।