फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनना चाहते हैं यंग बिजनेसमैन, तो पढ़ें ये खबर

Fri, 17 Jan 2014 10:55 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यावसायिक कौशल को निखारने के लिए आपके पास अगर कोई बिजनेस आइडिया है तो वो आपकी जिंदगी बदल सकता है।
विज्ञापन


प्रोफेशनल और स्टूडेंट्स के लिए नेशनल इंटरप्रिन्योरशिप चैलेंज पावर टू इम्पावर शुरू हुआ है। छात्र और युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए विजेताओं के आइडिया को व्यावसायिक रूप देने के लिए उसे बाजार तक पहुंचाने में भी मदद की जाएगी।

विजेताओं को कैश अवार्ड भी दिया जाएगा। इस चैलेंज के जरिये छात्रों के पास युवा उद्यमी बनने का बेहतरीन मौका है।

दरअसल, भारत सरकार के नेशनल स्किल डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन (एनएसडीसी) और इंडिया@75 के संयुक्त तत्वावधान में पावर टू इम्पावर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दिल्ली-गुड़गांव में नौकरी करते हैं, तो पढ़ें ये खबर

इसका मकसद देश में व्यावसायिक कौशल के विकास को बढ़ावा देना है।  इसके लिए 20 जनवरी तक आवेदन किए जा सकते हैं। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी को बिजनेस आइडिया और उसके कार्यान्वयन का तरीका बताना होगा।

आइडिया के लिए 1.5 लाख रुपये और कार्यान्वयन के विजेता को 3.5 लाख रुपये तक का कैश अवार्ड दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन powertoempower.in के जरिये होंगे।
विज्ञापन


दरअसल, यूनाइटेड नेशन कॉन्फ्रेंस ऑन ट्रेड एंड डेवलेपमेंट भी प्रतियोगिता को सपोर्ट कर रहा है। इनोवेंट और टाई दिल्ली एनसीआर प्रतियोगिता का प्रबंधन करेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें