फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएस यूनिवर्सिटी की पांचवीं लिस्ट जारी

Thu, 06 Aug 2015 01:09 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएस यूनिवर्सिटी ने पांचवीं लिस्ट के साथ रि-कंसीड्रेशन की लिस्ट भी समायोजित करके जारी कर दी है। यह लिस्ट चौथी लिस्ट से कहीं ज्यादा आई है।
विज्ञापन


जिस कारण जिन स्टूडेंट्स की इंटरमीडिएट में पर्सेंटेज कम आए हैं वह अब एडमिशन की दौड़ से बाहर हो गए हैं। इस लिस्ट में भारी गड़बड़ी है।

खुद कॉलेज प्रशासन भी परेशान है कि वह एडमिशन कैसे करें। उधर, एमएमएच कॉलेज में बीए की लिस्ट जारी नहीं हुई। इससे स्टूडेंट्स एडमिशन के लिए यहां-वहां भटकते रहे।

एक दिन लेट से यूनिवर्सिटी प्रशासन ने ग्रेजुएशन कोर्स की पांचवीं और अंतिम लिस्ट बुधवार को जारी कर दी। इस लिस्ट में यूनिवर्सिटी की ओर से भारी गड़बड़ी की गई है।
विज्ञापन


रि-कंसीड्रेशन का आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स को भी इस लिस्ट में समायोजित कर लिया गया है। इसकी वजह से मेरिट लिस्ट काफी हाई हो गई और उन स्टूडेंट्स को नुकसान हुआ जो अंतिम मेरिट लिस्ट में एडमिशन मिलने की आस देख रहे थे।

एमएमएच कॉलेज के प्रिंसिपल डा. कमलवीर त्यागी ने बताया कि यूनिवर्सिटी ने बीए की लिस्ट नहीं जारी की। बीकॉम और बीएससी कोर्स की जो लिस्ट आई है वह इतनी ज्यादा है कि कम स्टूडेंट्स ही उसमें शामिल हो पाएंगे।
विज्ञापन


कॉलेज बाध्य है कि वह लिस्ट के मुताबिक ही एडमिशन लेंगे। ऐसे में नुकसान स्टूडेंट्स का ही हो रहा है। लिस्ट को नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया है। स्टूडेंट्स 10 अगस्त तक एडमिशन ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें