फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: CBSE डिजिटल पेन से चेक करेगा आंसरशीट

Thu, 01 Oct 2015 08:12 AM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
आईसीएसई और आईएससी के एग्जाम में इस बार डिजिटल पेन से कॉपियों की जांच होगी। इससे न केवल रिजल्ट जल्दी आएगा बल्कि मूल्यांकन के दौरान कॉपी पर गलत नंबर चढ़ने या नंबर नहीं जुड़ने की शिकायत दूर हो जाएगी। वर्ष 2016 में होने जा रही 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में यही डिजिटल फार्मूला अपनाया जाना है।
विज्ञापन


काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ओर अगले साल होने वाली 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं में कॉपियों का मूल्यांकन डिजिटल पेन करेगा। इस पेन से कॉपी चेक करने से गलतियों की गुंजाइश कम हो जाएगी।

नई प्रक्रिया से छात्रों को जल्दी रिजल्ट मिल जाएगा। सामान्य पेन की तरह दिखने वाला यह पेन पूरा डाटा डिजिटल करेगा। इसे लाइव इंक कैरेक्टर रिकग्निशन (एलआईसीआर) सोल्यूशन तकनीक कहा जाता है।
विज्ञापन


साल 2016 से इस तकनीक का उपयोग शुरू हो जाएगा। खास बात यह है कि बोर्ड ने स्टूडेंट्स के लिए परीक्षा पैटर्न में बदलाव नहीं किया है। सिर्फ कॉपी चेक करने का तरीका बदला है।
विज्ञापन

ऐसे चेक होगी कॉपी

उत्तर पुस्तिका को चेक करने वाले सामान्य पेन से नहीं बल्कि एलआईसीआर पेन से जांचेंगे। इस पेन से सामान्य पेन की तरह कॉपी चेक होगी। आंसरशीट के पहले पन्ने पर हर प्रश्न के उत्तर के नंबर दिए जाएंगे।

एलआईसीआर पेन में की गई कोडिग से बिल्कुल वही नंबर टैब में संरक्षित होते जाएंगे। कॉपी पूरी चेक होने के बाद परीक्षक टेब में हर प्रश्न के नंबर के आगे बने राइट टिक को क्लिक करेगा। इस तरह से कॉपी चेक होती जाएगी।

कॉपी चेक होने के बाद टैब में सही टिक करने के बाद पूरा डाटा सर्वर में खुद चला जाएगा। इससे कॉपी से नंबर देखने के बाद डाटा शीट भरने और सर्वर पर चढ़ाने वाला मैनुअल काम नहीं करना होगा। इससे समय की बचत होगी। कॉपी चेक होने के दस दिन बाद बोर्ड रिजल्ट ऑनलाइन कर देगा।

इस तकनीक से हर विषय में किस प्रश्न पर कितने अंक दिये गए हैं, इसकी जानकारी मिल जाएगी। राजा राम मोहन राय एकेडमी की उप प्राचार्य प्रीति सक्सेना ने बताया कि इसके लिए काउंसिल ने दिशा निर्देश जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया कि काउंसिल ने गत वर्ष भी इसे 2016 से लागू करने की जानकारी दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें