फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई के 10वीं, 12वीं छात्रों के लिए अहम खबर

Wed, 04 Feb 2015 11:44 AM IST
परमेश कुमार त्यागी/अमर उजाला, जगाधरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई स्कूलों में पढ़ने वाले 10वीं तथा 12वीं कक्षा की परीक्षा की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। परीक्षा के दौरान प्रश्नों का उत्तर देने के मामले में अब विद्यार्थियों को कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है। सीबीएसई ने पहली बार टॉपर स्टूडेंट्स की मॉडल आंसरशीट विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध करवाई है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि बोर्ड ने सभी विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का एक बैंक तैयार किया है, जिसमें परीक्षा के दौरान पूछे गए प्रश्नों का सबसे बेहतर तरीके से हल किए गए जवाबों को शामिल किया है। सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा दो मार्च तथा 10वीं कक्षा की तीन मार्च से शुरू होने जा रही है।

कुछ सबजेक्ट्स की आंसरशीट ऑनलाइन उपलब्‍ध

सीबीएसई ने इस साल नई पहल करते हुए 10वीं तथा 12वीं के परीक्षार्थियों के लिए मॉडल आंसरशीट जारी की है। जिनके जरिए विद्यार्थी जान सकते हैं कि परीक्षा के दौरान उन्हें किस तरह से उत्तर देना है।

सीबीएसई ने फिलहाल 12वीं के समाजशास्त्र, कंप्यूटर साइंस, होम साइंस, संस्कृत, फिजिकल एजूकेशन और जेंडर स्टडीज विषय की उत्तर पुस्तिका ऑन लाइन की है। जल्द ही अन्य विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं को अपलोड कर दिया जाएगा।

जबकि 10वीं कक्षा के सभी विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं को जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी अपने विषय से संबंधित उत्तर पुस्तिका देखने तथा उसे डाउन लोड करने के लिए डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट सीबीएसई डॉट एनआईसी डॉट इन पर विजिट कर सकते हैं।
विज्ञापन

तय कर पाएंगे कितने शब्दों में लिखें उत्तर

मॉडल आंसरशीट देखने के उपरांत परीक्षार्थी तय कर पाएंगे कि परीक्षा के दौरान उन्हें दो, पांच और 10 अंकों के प्रश्न का उत्तर कितने शब्दों में लिखना है।

परीक्षा हाल में प्रश्न देखने के उपरांत अक्सर परीक्षार्थियों के मन में सवाल खड़ा रहता है कि उन्हें उत्तर बड़ा लिखना है या छोटा। मॉडल आंसरशीट के जरिए विद्यार्थी बिना किसी से पूछे खुद तय कर पाएंगे कि कितने नंबर के प्रश्न का उत्तर कितने शब्दों में लिखना है। इससे उनके समय की बचत होगी।

स्टूडेंट्स ने की सीबीएसई पहल की सराहना
पहली बार 10वीं तथा 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए मॉडल आंसरशीट उपलब्ध करवाने की सीबीएसई की इस योजना की विद्यार्थियों ने सराहना की है। मॉडल टाउन निवासी प्रियंका शर्मा, एकता, श्रेया तथा अंशुलिका का कहना है कि मॉडल आंसरशीट देखने के उपरांत काफी हद तक उनके कंफ्यूजन क्लीयर हो गए हैं।

परीक्षा के दौरान अब वे समय रहते सभी प्रश्नों को सही प्रकर से हल कर पाएंगे। परीक्षा में बेहतर अंक कैसे अर्जित करने हैं। इससे संबंधित टिप्स भी उन्हें मॉडल आंसरशीट देखकर मिले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें