फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेट में आएंगे 10वीं के रिजल्ट, पर क्यों?

Sat, 08 Feb 2014 05:49 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई ने सीसीई स्कीम के तहत स्कूलों से नौवीं और दसवीं के ग्रेड का ऑनलाइन ब्यौरा समय से अपलोड करने को कहा है।
विज्ञापन


समय से डाटा नहीं देने पर रिजल्ट जारी होने में देरी हो सकती है। बच्चों ने चाहे दसवीं में होम एग्जाम को चुना हो या फिर स्कूल एग्जाम को, रिजल्ट बोर्ड ही जारी करेगा।
विज्ञापन


बोर्ड ने एसए-1 से लेकर एसए (समेटिव मूल्याकंन)-4, और एफए (फॉर्मेटिव मूल्यांकन)-1 से लेकर एफए-4 के मूल्यांकन का डाटा स्कूलों से मांगा गया है।

नौवीं के एफए-1, एफए-2, एसए-1 का ब्यौरा 28 फरवरी तक, एफए-3, एफए-4 और एसए-2 का ब्यौरा 15 मार्च तक, दसवीं के एफए-1, एफए-2 और एसए-1 का डाटा 28 फरवरी तक और एफए-3, एफए-4 और एसए-2 के ग्रेड का विवरण 15 अप्रैल तक हर हाल में भेजना होगा।
विज्ञापन


एक बार डाटा ऑनलाइन अपलोड करने के बाद उसमें परिवर्तन करना संभव नहीं होगा। इसलिए डाटा ध्यानपूर्वक अपलोड करें।

इतना ही नहीं दसवीं का रिजल्ट बनने के बाद भी स्कूल छात्रों को अंकों के विषय में नहीं बता सकते हैं क्योंकि रिजल्ट मई में जारी होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें