लंबी यात्रा करने वाला ‘गुलीवर’ और ‘इनविजिबल मैन’ अब स्टूडेंट्स को पढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।
इसके लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा नौ से 12 तक के सिलेबस में दो-दो नॉवेल शामिल किए हैं।
इस संबंध में सीबीएसई की एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. साधना पराशर ने सर्कुलर जारी कर दिया है। सभी नॉवेल अंग्रेजी भाषा के हैं। बोर्ड ने उपन्यास अपनी एकेडमिक वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिए हैं।
11 और 12 में उपन्यास के पूरे भाग सिलेबस में शामिल किए गए हैं, जबकि नवीं में उपन्यास के कुछ हिस्सों को ही सिलेबस में शामिल किया गया है।
कक्षा नौ में जेरोम के जेरोम का उपन्यास देयर मेन इन ए बोट का पहला, दूसरा, तीसरा और चौथा पार्ट शामिल किया गया है।
कक्षा 10 में एने फ्रेंक का उपन्यास डायरी ऑफ ए यंग गर्ल और हेलेन केलर का उपन्यास द स्टोरी ऑफ मॉय लाइफ।
कक्षा 11 में ऑक्सर वाइल्ड का उपन्यास द कैंटरविले घोस्ट और ब्रूकट टी वाशिंगटन का अप फ्रॉम स्लैवरी को सिलेबस में शामिल किया गया है।
इसी कक्षा 12 में जार्ज इलियट का उपन्यास सिलास मॉर्नर और एचजी वेल्स का उपन्यास द इनविजिबल मैन को शामिल किया गया है। बोर्ड ने सभी स्कूलों को सर्कुलर जारी करके इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।