फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभर की छात्राओं को CBSE लगाएगा 'पंख'

Sun, 12 Oct 2014 05:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) देश भर की 11वीं और 12वीं की छात्राओं को आईआईटी जेईई की तैयारी के लिए कोचिंग देने जा रहा है। बोर्ड ने छात्राओं को निशुल्क ऑनलाइन संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रोजेक्ट ‘उड़ान’ की शुरुआत की है। इस प्रोजेक्ट में हर साल मेरिट के आधार पर देशभर से 1000 छात्राओं का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए उन्हें न केवल ऑनलाइन ट्यूटोरियल्स मिलेंगे, बल्कि लेक्चर और स्टडी मैटीरियल भी प्रदान किए जाएंगे। सीबीएसई अधिकारियों की मानें तो इस प्रोजेक्ट को शुरू करने का मुख्य फोकस प्रतिष्ठित संस्थानों में छात्राओं के कम नामांकन अनुपात पर है।

ऐसा देखा जा रहा है कि आर्थिक तंगी के चलते या किसी अन्य कारण से इंजीनियरिंग संस्थानों में लड़कियां कम ही दाखिला ले पाती हैं। इस प्रोजेक्ट के जरिए उन्हें इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और उन्हें उच्च शिक्षा में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट के तहत आईआईटी जेईई की तैयारी के साथ इंजीनियरिंग संस्थानों की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। इसके साथ ही समय-समय पर छात्राओं और उनके अभिभावकों को भी काउंसलिंग की सुविधा मिलेगी। साथ ही व्यापक स्तर पर ऑफलाइन और ऑनलाइन निशुल्क कोर्स की सुविधा दी जाएगी। 1,000 छात्राओं में से 50 फीसदी सीटें एससी-एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षित होंगी।

यह ले सकते हैं फायदा
उड़ान प्रोजेक्ट का लाभ लेने के लिए छात्रा के पास पीसीएम (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) स्ट्रीम का होना जरूरी है। 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा के लिए दसवीं में कम से कम 70 फीसदी अंक  के साथ ही विज्ञान और गणित में 80 फीसदी अंक होने चाहिए। सीजीपीए की बात जाए तो साइंस में 8 सीजीपीए और गणित में 9 होना चाहिए। वहीं, 12वीं की छात्रा के लिए 11वीं में पीसीएम में कम से कम 75 फीसदी अंक होने चाहिए।

कैसे करें आवेदन
उड़ान प्रोजेक्ट के जरिए ऑनलाइन संसाधन प्राप्त करने की सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए  www.cbse.nic.in या www.cbseacademic.in से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद फॉर्म को सीबीएसई कार्यालय प्रीत विहार को 27 अक्तूबर तक भेजना होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें