सीबीएसई के 18 जनवरी को आयोजित होने वाले प्रॉब्लम
सॉल्विंग असेसमेंट टेस्ट (पीएसए) को लेकर तैयारियां तेज हो गई है।
बोर्ड ने
पीएसए के पैटर्न में इस बार तब्दीली की है। पीएसए परीक्षा अब 90 की जगह 60
अंकों की होगी। बोर्ड ने पीएसए टेस्ट के प्रश्न-पत्र, मैटेरियल और
रोललिस्ट के साथ स्टूडेंट्स के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है।
पीएसए टेस्ट 18
जनवरी को सुबह 10 से 12 बजे की पाली में होगा। सीबीएसई के प्रॉब्लम
सॉल्विंग असेसमेंट में बोर्ड ने स्टूडेंट्स के लिए गाइडलाइन जारी की है।
गाजियाबाद के डीडीपीएस संजयनगर की प्रिंसिपल प्रिया ढल ने बताया कि नौवीं
और 11वीं के स्टूडेंट्स के लिए पीएसए देना जरूरी है, जबकि 10 और 12वीं में
इंप्रूवमेंट देने वाले स्टूडेंट्स भी पीएसए देंगे।
दो घंटे के पेपर में समय
से पहुंचने, ओएमआर सीट भरने सहित कई गाइडलाइन जारी की गई हैं। पिछली बार
पीएसए 90 अंकों का हुआ था, जिसे अब 60 अंकों का कर दिया गया है।