फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई की ऑनलाइन प्रतियोगिता में छाया देहरादून

Wed, 15 Oct 2014 11:01 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून/विकासनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई की ओर से स्वच्छ भारत अभियान के तहत आयोजित की जा रही ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में देहरादून के बच्चों ने भी अपना जलवा बिखेरा है।
विज्ञापन


बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूल को मिलेगा एक लाख
एक ओर जहां, स्कॉलर्स होम स्कूल की गरिमा ने पांच हजार का पुरस्कार जीता है, तो दूसरी ओर विकासनगर के सेंट्रल तिब्बतन स्कूल की हर्षिता मौर्य ने 2500 रुपए का पुरस्कार जीता है।

स्कॉलर्स होम की प्रिंसिपल छाया खन्ना ने बताया कि पांचवीं की छात्रा गरिमा ठाकुर ने ऑनलाइन अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता में पांच हजार रुपए का पुरस्कार जीता है। कक्षा दो के छात्र एस कवि मुगिल ने दूसरी बार 2500 का नगद पुरस्कार जीता है।
विज्ञापन


कक्षा छह के छात्र शशांक शेखर ने अंग्रेजी निबंध में 2500 रुपए, कक्षा पांच की निशिता मित्तल ने भी आनलाइन अंग्रेजी निबंध में 2500 रुपए कैश प्राइज जीता। इससे पहले तीन छात्र और इस प्रतियोगिता में पुरस्कार हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर, तिब्बतन स्कूल के प्रिंसिपल टी प्रीतम ने बताया हर्षिता ने पूरे पछवादून का नाम रोशन किया है। उन्होंने हर्षिता को सम्मानित किया।

सीबीएसई की ओर से आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता का बुधवार को आखिरी दिन है, जिसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले स्कूल को एक लाख रुपए तक का पुरस्कार मिल सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें