फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब क्षेत्रीय स्तर पर ही तैयार होगा पेपर

Thu, 05 Dec 2013 08:09 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई की ओर से आगामी वर्ष मार्च माह में आयोजित होने जा रही समिटिव असेसमेंट (एसए 2) परीक्षा के मद्देनजर केंद्रीय विद्यालय संगठन ने कुछ परिवर्तन किए हैं। अब कक्षा 6 से 10वीं तक के प्रश्नपत्र रीजनल लेवल पर ही तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रश्नपत्र तैयार करवाने की जिम्मेदारी
केवीएस ने सभी केंद्रीय विद्यालयों से परीक्षा कार्यक्रम बनाने और अपने प्रश्नपत्र तैयार करवाने की जिम्मेदारी ले ली है। केवीएस के ताजा सर्कुलर के मुताबिक अब कक्षा छह से 10वीं तक के प्रश्नपत्र रीजनल लेवल को तैयार करने के अलावा इसका एक सेट और परीक्षा कार्यक्रम केवीएस हेडक्वार्टर भी भेजना होगा।

कक्षा एक से पांचवीं तक के प्रश्नपत्र विद्यालय स्तर पर बनेंगे। कक्षा छह से आठ तक के प्रश्नपत्रों का मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर ही होगा।

कक्षा 11 के प्रश्नपत्र बनाने और उनके मूल्यांकन का कार्य भी अब रीजनल स्तर पर ही होगा। केवीएस के मुताबिक कक्षा 12 प्री बोर्ड के प्रश्नपत्र और उनका मूल्यांकन कार्य रीजनल स्तर पर ही पूर्ण किया जाएगा।
विज्ञापन


बढ़ेगा दबाव, बनेगी व्यवस्था
अभी तक केवीएस की ओर से परीक्षा कार्यक्रम और प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य का कोई तय फार्मेट नहीं था। 10वीं व 12वीं को छोड़कर विद्यालय खुद प्रश्नपत्र बनाकर उनकी कॉपियों का मूल्यांकन भी करते थे।

इससे कई केंद्रीय विद्यालयों में अव्यवस्था बन जाती थी। खुद ही प्रश्नपत्र बनाने से परीक्षा परिणाम भी प्रभावित हो रहा था। नई व्यवस्था के बाद छात्रों के लिए पास होना मुश्किल होगा तो एक सुदृढ़ व्यवस्था बन सकेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें