फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9वीं, 11वीं के सेलेबस में CBSE का बड़ा बदलाव, जरूर पढ़ें

Sun, 01 Nov 2015 01:45 PM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 9वीं और 11वीं कक्षा के सेलेबस में बड़ा बदलाव किया है।
विज्ञापन


बोर्ड ने प्रॉब्लम सॉल्विंग असेसमेंट (पीएसए) इस साल से बंद कर दिया है। बोर्ड की ओर से हर साल 9वीं और 11वीं के छात्रों के लिए पीएसए का आयोजन जनवरी माह में किया जाता था। बोर्ड ने अचानक स्कूलों को ईमेल भेजकर इस साल से पीएसए नहीं कराने की सूचना भेजी है।

सीबीएसई की ओर से वर्ष 2013 में पीएसए लांच किया गया था। यह हिंदी या अंग्रेजी का वैकल्पिक टेस्ट था, जिसका मकसद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के मद्देनजर छात्रों में तार्किक क्षमता का विकास करना था। 11वीं में पीएसए देने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र जारी किया जाता था।
विज्ञापन


9वीं के छात्रों को दसवीं में पीएसए देने के बाद ग्रेड कार्ड में श्रेष्ठ स्कोर दिया जाता था। ओएमआर शीट पर होने वाले इस टेस्ट का अलग से कोई पाठ्यक्रम नहीं था। हाई ऑर्डर थिंकिंग पैटर्न के सवालों वाली इस परीक्षा को बोर्ड ने 9वीं और 11वीं के छात्रों के लिए अनिवार्य किया था।

9वीं में दूसरे टर्म में फार्मेटिव असेसमेंट के दस प्रतिशत, समेटिव असेसमेंट के 30 प्रतिशत के बाद बाकी पूरा पीएसए का स्कोर जोड़ा जाता था। देशभर में पीएसए लांच होने के बाद छात्र और शिक्षकों की ओर से इसका नेगेटिव फीडबैक बोर्ड को भेजा जा रहा था।

सीबीएसई के एग्जाम कंट्रोलर केके चौधरी की ओर से स्कूलों को भेजे गई ईमेल से यह जानकारी मिली कि इस साल से पीएसए नहीं होगा। दून इंटरनेशनल स्कूल के उप प्राचार्य दिनेश बड़थ्वाल का कहना है कि छात्रों में तार्किक क्षमता विकास के लिए साल 2013 से यह परीक्षा शुरू हुई थी। अब बोर्ड ने सूचना भेजी है कि इस साल पीएसए आयोजित नहीं कराया जाएगा।
विज्ञापन

सीआईएससीई का परीक्षा कार्यक्रम तैयार, मांगा फीडबैक

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने वर्ष 2016 में होने वाली परीक्षाओं का कार्यक्रम तैयार कर लिया है। आईसीएसई (10वीं) की परीक्षाएं 29 फरवरी से और आईएससी (12वीं) की परीक्षाएं 26 फरवरी से होनी तय हैं।

फिलहाल इस पर देशभर के स्कूलों से फीडबैक मांगा गया है। जल्द ही परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। सीआईएससीई की ओर से 12वीं के प्रैक्टिकल नौ फरवरी से शुरू होंगे। काउंसिल की ओर से जारी सूचना के मुताबिक सभी प्रिंसिपल को इस पर राय देनी है। आपत्तियों के बाद नवंबर के आखिर तक अंतिम शिड्यूल जारी किया जाएगा।

प्रस्तावित शेड्यूल के मुताबिक आईसीएसई की परीक्षाएं 29 मार्च और आईएससी की परीक्षाएं 31 मार्च को समाप्त होंगी। राजा राम मोहन राय एकेडमी की वाइस प्रिंसिपल प्रीति सक्सेना ने बताया कि काउंसिल ने हर साल की तरह इस साल भी फीडबैक मांगा है। अंतिम शेड्यूल आना बाकी है।

परीक्षा का संभावित शेड्यूल
काउंसिल के मुताबिक 26 फरवरी को 12वीं का पहला पेपर अंग्रेजी लैंग्वेज का प्रस्तावित है। 29 फरवरी को 12वीं का अंग्रेजी लिट्रेचर और 10वीं का अंग्रेजी लैंग्वेज पेपर-1 प्रस्तावित है। एक मार्च को 10वीं का अंग्रेजी लिट्रेचर होना है।

10वीं में फिजिक्स का पेपर 19 मार्च, गणित का पेपर 14 मार्च, कैमिस्ट्री 16 मार्च, बायोलॉजी 18 मार्च और इकोनोमिक्स का पेपर 28 मार्च को होना है। 12वीं में फिजिक्स-एक का आयोजन चार मार्च, अकाउंट्स का 8 मार्च, कैमिस्ट्री पेपर-1 10 मार्च, गणित 15 मार्च, बायोलॉजी -1 21 मार्च को संभावित है। काउंसिल ने शेड्यूल में अभी सभी विषय शामिल नहीं किये हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें