सीबीएसई ने स्कूलों में चल रही मेडिकल और इंजीनियरिंग की कोचिंग क्लासेज को अवैध मानते हुए तत्काल बंद करने का निर्देश दिया है।
बड़ी तादाद में शिकायतें मिली
बोर्ड के सचिव जोसेफ इमैन्युअल की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक देशभर से तमाम स्कूलों से अभिभावकों, शिक्षकों और छात्रों की बड़ी तादाद में शिकायतें मिली हैं।
पढ़ें, सत्ता में आते ही रावत बने 'शक्तिमान', लेकिन अटके काम
स्कूल इंजीनियरिंग व मेडिकल कोचिंग के लिए विभिन्न संस्थानों से टाईअप कर रहे हैं। इससे न केवल छात्रों के लिए मुसीबत पैदा हो रही है बल्कि अभिभावकों के लिए भी बोझ बढ़ रहा है।
पढ़ें, तो क्या लोकसभा चुनाव के बाद होंगे पंचायत चुनाव
कक्षा आठ से 12वीं तक की पढ़ाई के साथ ही कोचिंग की तैयारी के लिए कई स्कूलों में चार से छह लाख रुपए वसूल करने की बातें भी सामने आई हैं।
दून में भी चल रहे ऐसे कोर्स
दून में भी कई स्कूलों में विभिन्न कोचिंग संस्थानों के साथ टाईअप कर ऐसे कोर्स संचालित किए जा रहे हैं।
पढ़ें, बर्फ और बारिश से जम गया उत्तराखंड
दून पब्लिक स्कूल (तक्षशिला इंस्टीट्यूट), पेसलवीड स्कूल (तक्षशिला इंस्टीट्यूट), एशियन स्कूल (विद्या मंदिर क्लासेज), दून इंटरनेशनल स्कूल (बंसल क्लासेज), गौतम इंटरनेशनल स्कूल (अविरल क्लासेज) जैसे कई सीबीएसई स्कूलों में ऐसे कोर्स चल रहे हैं।
पढ़ें, यहां रागों संग मनता है रंगों का त्योहार
बोर्ड के सर्कुलर संख्या 20 में कोचिंग गतिविधियों को बंद करने का निर्देश दिया गया है। बोर्ड के सचिव के निर्देशानुसार अगर किसी स्कूल के खिलाफ शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्रीय निदेशक, सीबीएसई देहरादून