फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE में अंग्रेजी ने कराया फीलगुड, कल से उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा

Wed, 02 Mar 2016 09:16 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई। पहले दिन के अंग्रेजी के पेपर ने छात्रों के चेहरे खिला दिए।
विज्ञापन


परीक्षा देने वाले छात्रों ने इसे आसान बताया। कुछ छात्रों का कहना था कि पेपर काफी लंबा आया। छात्र विकास ने बताया कि पेपर में कुछ सवाल बेहद मुश्किल थे लेकिन पेपर का पैटर्न काफी ईजी था। छात्रा प्रियंका ने बताया कि पेपर वैसे तो आसान था लेकिन कुछ लंबा था।

माना जा रहा है कि पेपर काफी हाई स्कोरिंग साबित होगा। इस कड़ी में अब छात्र पांच मार्च को होने वाले फिजिक्स के पेपर की तैयारियों में जुट गए हैं।

उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं कल से
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाएं बृहस्पतिवार तीन मार्च से प्रदेश के 1317 परीक्षा केंद्रों में शुरू होंगी। तीन मार्च को इंटरमीडिएट की हिंदी, चार मार्च को हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा होगी।
विज्ञापन


परिषद के सचिव डॉ. आरडी शर्मा ने बताया कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में 302667 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। इंटर के लिए 135645 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, इसमें 12486 संस्थागत तथा व्यक्तिगत के लिए 10839 छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं। हाईस्कूल में 167022 परीक्षार्थियों में से 160127 संस्थागत और 6895 व्यक्तिगत छात्र छात्राएं हैं। प्रदेश में कुल 1317 केंद्र बनाए गए हैं।

इनमें 245 संवेदनशील और 26 अतिसंवेदनशील हैं। श्री शर्मा ने बताया कि पौड़ी जनपद में सर्वाधिक 157 और चंपावत में सबसे कम 26 परीक्षा केंद्र हैं। इस साल कुल 58 नए केंद्र बनाए गए हैं। बीते वर्ष की तुलना में 13 केंद्र अधिक हैं।

जिलेवार केंद्रों की स्थिति
बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिलेवार केंद्र बने हैं। जिसमें हरिद्वार में 82, देहरादून में 138, उत्तरकाशी में 66, टिहरी में 152, पौड़ी में 160, चमोली में 104, रुद्रप्रयाग में 66, पिथौरागढ़ में 96, चंपावत में 39, अल्मोड़ा में 146, बागेश्वर में 54, नैनीताल में 114, यूएस नगर में 100 परीक्षा केंद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें