फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE +2 रिजल्टः निखिल श्यौराण ओवरऑल टॉपर

Wed, 28 May 2014 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बारहवीं के परिणाम में इस बार चंडीगढ़ के केंद्रीय विद्यालय-47 के नॉन-मेडिकल के निखिल श्यौराण ने 98.2 फीसदी अंक लेकर ट्राइसिटी में ऑवरऑल टॉप किया है।
विज्ञापन


इस बार भी टॉपर्स की सूची में प्राइवेट स्कूलों का दबदबा है। कामर्स में भवन विद्यालय-27 की सुमेधा अरोड़ा और सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल-26 की ऐश्वर्या धवन 97.8 फीसदी अंक लेकर टॉप पर रहीं। मेडिकल में केवी-थ्री बीआरडी की एकता मिश्रा 97.6 फीसदी अंक लेकर टॉपर रहीं। आर्ट्स में दिल्ली पब्लिक स्कूल-40 की नहमत गोंदारा और पंचकूला के भवन विद्यालय-15 की महक ने 97.6 फीसदी अंक लेकर टॉप किया।

इस बार शानदार प्रदर्शन
पिछले सालों की तुलना में इस साल ट्राइसिटी के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन रहा। इस बार ट्राइसिटी के 20 से अधिक छात्र-छात्राओं ने 97 या इससे अधिक फीसदी अंक हासिल किए हैं। पिछले सालों की तुलना में इस साल आर्ट्स संकाय में ट्राइसिटी के विद्यार्थियों को सबसे बेहतर प्रदर्शन रहा है। इस बार 90 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ी है। पिछले साल पंचकूला की छात्रा ट्राइसिटी में ओवरऑल टॉपर रही थी।
विज्ञापन


पंचकूला के सेक्टर-15 स्थित भवन विद्यालय में नॉन मेडिकल की छात्रा आकृति गोयल ने 98.2 प्रतिशत अंक लेकर ट्राइसिटी में टॉप किया था। वर्ष 2012 में चंडीगढ़ के सेक्टर-27 स्थित भवन विद्यालय के कामर्स संकाय की छात्रा नव्या सिंगला ने 98 प्रतिशत अंक लेकर ट्राइसिटी में टॉप किया था। जबकि वर्ष 2011 में पंचकूला के भवन विद्यालय की छात्रा हीरा रापड़िया ने 96.6 प्रतिशत अंक लेकर ट्राइसिटी में टॉप किया था।
विज्ञापन


रिजल्ट देखने के लिए निम्न वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं-
www.results.nic.in
www.cbseresults.nic.in
www.cbse.nic.in
इस नंबर पर मिलेगी परिणाम की जानकारी
011-24300699

एसएमएस से भी यहां लें जानकारी
एसएमएस भेजने के लिए पहले सीबीएसई 12 टाइप कर रोल नंबर टाइप करके भेजना होगा। स्टूडेंट्स को 57766, 9212357123 और 7738299899 पर मैसेज करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें