फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आएंगे CBSE दसवीं के नतीजे, यहां देखें

Tue, 20 May 2014 08:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई मंगलवार दोपहर चार बजे दसवीं का परिणाम घोषित करेगी। पिछले तीन सालों की तरह ही इस साल भी शहर के विभिन्न स्कूलों के अधिकतर विद्यार्थियों ने स्कूल स्तर पर परीक्षा की जगह बोर्ड की परीक्षा का ही विकल्प चुना है।
विज्ञापन


इन वेबसाइट पर देखें रिजल्ट
www.results.nic.in
www.cbseresults.nic.in
www.cbse.nic.in

इन नंबर पर मिलेगी परिणाम की जानकारी

011-24300699
011-24300699

इन नंबरों पर फोन पर मिलेगा रिजल्ट
मोबाइल कंपनी    फोन नंबर
बीएसएनएल    1255536
एमटीएनएल    01128127030

एसएमएस से भी मिलेगी जानकारी

एसएमएस भेजने के लिए पहले सीबीएसई-10 टाइप कर रोल नंबर टाइप करके भेजना होगा। प्रति रोल नंबर के लिए एक रुपये चार्ज किया जाएगा।
कंपनी..................नंबर
बीएसएनएल........57766
टाटा डोकोमो.........58888111

पोस्ट एग्जाम सीबीएसई काउंसिलिंग 20 से
पोस्ट एग्जाम सीबीएसई वार्षिक काउंसिलिंग 20 मई से लेकर दस जून तक की जा रही है। इस दौरान काउंसलर बच्चों को दसवीं एवं बारहवीं कक्षा के परिणाम संबंधी मानसिक तनाव दूर करेंगे और गाइड करेंगे।

काउंसिलिंग के लिए बच्चे हेल्पलाइन टॉल फ्री नंबर 1800118004 पर संपर्क कर सकते हैं। काउंसिलिंग पैनल में सीबीएसई के 54 एक्सपर्ट, प्रिंसिपल और ट्रेनर काउंसर शामिल हैं।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए दो विकल्प

दसवीं कक्षा में ग्रेडिंग सिस्टम शुरू करने के बाद सीबीएसई ने बोर्ड की परीक्षा वैकल्पिक कर दी है। यह विकल्प सिर्फ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के लिए हैं। वे या तो स्कूल में परीक्षा दे सकते हैं या फिर बोर्ड लेवल पर।

जो स्कूल दसवीं तक हैं उनके छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा में बैठना अनिवार्य है जबकि जो स्कूल बारहवीं (सीनियर सेेकेंडरी) तक हैं, उनके छात्र को दो विकल्प दिए गए हैं। दोनों ही केस में छात्रों को सीसीई का सर्टिफिकेट सीबीएसई बोर्ड ही देता है।

सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के उन छात्रों के लिए ही बोर्ड की परीक्षा में बैठना अनिवार्य है जो दसवीं के बाद दूसरे बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में दाखिला लेने चाहते हैं। बोर्ड का विकल्प चुनने वाले छात्रों में गवर्नमेंट स्कूलों के छात्र अधिक हैं। ध्यान रहे कि दोनों तरह की परीक्षा के लिए पेपर सीबीएसई ही सेट करता है। अंतर सिर्फ यह होता है कि जो छात्र स्कूल स्तर पर परीक्षा देते हैं, उनका मूल्यांकन स्कूलों में होता है। सीबीएसई ने तनाव कम करने के लिए छात्रों को दो विकल्प दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें