चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेस लांडरां के बिजनेस स्कूल ने अकादमिक क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए पीटीयू के बेस्ट बिजनेस स्कूल का खिताब अपने नाम किया है।
यह अवार्ड सीबीएस के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कर्नल एसपीएस बेदी और प्रिंसिपल डॉ. हितेश कत्याल ने जालंधर में पीटीयू द्वारा आयोजित समारोह में हासिल किया।
उन्हें यह अवार्ड पीटीयू के वीसी रजनीश अरोड़ा ने दिया। सीजीसी के चेयरमैन सतनाम सिंह संधू और प्रेसिडेंट रछपाल सिंह धालीवाल ने अपने अध्यापकों और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि पंजाब के सबसे उत्तम बिजनेस स्कूल को सम्मान मिलना काफी खुशी की बात है।
उन्होंने बताया कि बिजनेस स्कूल कुछ सालों में ही पंजाब के सर्वोत्तम कालेज का दर्जा हासिल करने में कामयाब हुआ है।