फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैटः दून के ऋषभ बने नंबर 1, सोनल सेकंड टॉपर

Mon, 29 Dec 2014 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रबंधन पाठ्यक्रम में दाखिले की सबसे बड़ी परीक्षा कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) में दून के ऋषभ गुप्ता 99.94 प्रतिशतता (परसेंटाइल) के साथ प्रदेश में अव्वल रहे।
विज्ञापन


वहीं, आईआईटी रुड़की की सोनल माहेश्वरी (99.89) दूसरे स्थान पर रही। छात्राओं की सूची में वह प्रदेश में प्रथम हैं। वहीं, शनिवार देर रात तक जारी हुए परिणाम में प्रथम रहे रविशंकर (99.84) तीसरे स्थान पर आ गए।

एकाग्रता में छिपा है सफलता का राज
ऋषभ ने दून के केंद्रीय विद्यालय 1 हाथीबड़कला से 12वीं के बाद थापर विवि, पटियाला से इलेक्ट्रॉनिक्स में बीटेक किया है। अभी वह सिडकुल (हरिद्वार) में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब कर रहे हैं।
विज्ञापन


ऋषभ ने बताया कि इंजीनियरिंग के बाद लगातार कैट परीक्षा की तैयारी की। समय प्रबंधन, ऑनलाइन परीक्षा के हिसाब से दिमाग को तैयार करना और व्यक्तित्व विकास बहुत जरूरी है।

वहीं, सोनल और रविशंकर ने भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ तैयारी की। उन्होंने बताया कि कैट में इंजीनियरिंग छात्रों के लिए सबसे आसान हिस्सा गणित होता है। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं कि यह परीक्षा सिर्फ इंजीनियरिंग वाले छात्र ही पास कर सकते हैं।
विज्ञापन

कैट नतीजों में फ‌िर से छाया दून

कैट नतीजों में एक बार फिर दून ने जलवा कायम किया है। दून के 20 से ज्यादा छात्रों ने 97 से ऊपर प्रतिशतता हासिल की है।

कैट परीक्षा में इस बार प्रदेशभर से 100 से अधिक युवाओं ने बेहतरीन प्रतिशतता प्राप्त की है। इसमें दून के युवाओं की संख्या अच्छी रही है।

कैट की तैयारी कराने वाले संस्थान टाइम इंस्टीट्यूट के निदेशक राजीव कुकरेजा ने बताया कि उनके संस्थान के 18 छात्रों ने 97 प्रतिशतता से ऊपर स्कोर किया है। ये सभी दून के रहने वाले हैं। इनमें पांच छात्राएं भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गत वर्ष की तुलना में इस बार दून के युवाओं की भागीदारी बढ़ी है।

दूसरी ओर, कॅरियर लांचर के निदेशक अमित मित्तल ने बताया कि रुड़की के छात्रों का काफी जलवा रहा है। दून से भी काफी संख्या में इस बार छात्रों ने बाजी मारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें