फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेट की तर्ज पर हुआ कैट का मूल्यांकन

Mon, 29 Dec 2014 09:41 AM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) में इस बार मूल्यांकन के लिए नया फार्मूला अपनाया गया है। पिछले वर्ष तक परीक्षा केमूल्यांकन प्रारूप (पैटर्न) की जानकारी उजागर नहीं की जाती थी।
विज्ञापन


छात्रों को मिली अच्छी परसेंटाइल
इस वजह से कई अभ्यर्थियों को अच्छा पेपर आने के बावजूद कम रसेंटाइल का सामना करना पड़ता था। इस बार आईआईएम (भारतीय प्रबंधन संस्थान) ने परीक्षा का मूल्यांकन गेट (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट) की तर्ज पर किया है। इससे छात्रों को अच्छी परसेंटाइल मिली है।

कैट का आयोजन इस बार उस एजेंसी ने कराया था, जिसकी ओर से बैंक भर्ती परीक्षा आयोजित कराई जाती है। पिछले वर्ष परीक्षा 21 दिनों तक प्रतिदिन दो पाली में हुई थी। आयोजकों को मूल्यांकन के लिए कुल 42 प्रश्नपत्रों में से परसेंटाइल निकालनी पड़ी थी।
विज्ञापन


इस बार नई एजेंसी ने केवल दो दिन में परीक्षा संपन्न कराई। प्रतिदिन दो पेपर के हिसाब से कुल चार पेपरों का मूल्यांकन गेट के पैटर्न पर किया गया है। गेट परीक्षा आईआईटी (इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी) में परास्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए होती है।

इस बदलाव के तहत आईआईएम ने पेपर के खंड 1 और खंड 2 का अलग-अलग मूल्यांकन करने के बाद उसके कुल अंकों के आधार पर परसेंटाइल (प्रतिशतता) निकाली है। केवल चार पेपरों में से परसेंटाइल निकलने की वजह से इस साल अभ्यर्थियों को अच्छी परसेंटाइल मिली है।

परीक्षा विशेषज्ञ अमित मित्तल ने बताया कि परीक्षा परिणाम की सरलीकरण प्रक्रिया गत वर्षों की तुलना में इस साल बेहतर साबित हुई है। इससे ज्यादा युवाओं को अच्छी परसेंटाइल मिली है। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा की एक प्रक्रिया है जो कि देश की बड़ी परीक्षाओं में मान्य होती है।

कैट में कम परसेंटाइल तो चिंता नहीं
कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) में अगर आप कम परसेंटाइल (प्रतिशतता) का शिकार हो गए हैं तो चिंता की जरूरत नहीं है। कई भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) ऐसे भी हैं, जहां काफी कम परसेंटाइल पर भी बुलावा आता है।

इसके अलावा देश के शीर्ष 100 प्रबंधन संस्थानों में भी कैट के अंकों के आधार पर दाखिला मिलता है, जिनकी स्थिति आईआईएम जैसी ही मानी जाती है। कैट 2014 के रिजल्ट में कई अभ्यर्थियों के 90 से कम परसेंटाइल आए हैं।

ऐसे अभ्यर्थियों को आईआईएम के अलावा 100 से ज्यादा ऐसे प्रबंध संस्थान हैं, जहां कैट की 90 से भी कम परसेंटाइल पर दाखिला मिल सकता है। वहीं, 94 परसेंटाइल तक के अभ्यर्थियों को आईआईएम में भी मौके मिल सकते हैं।

हालांकि अभी आईआईएम की ओर से बुलावा आने में तीन दिन लगेंगे, लेकिन माना जा रहा है कि 98 से ऊपर की परसेंटाइल वाले छात्रों को शीर्ष छह आईआईएम में प्रवेश मिल सकता है।

इन संस्थानों में इस परसेंटाइल पर दाखिला
संस्थान ---------------- परसेंटाइल
आईआईएम अहमदाबाद - 98
आईआईएम कोझिकोड - 94-99.5
आईआईएम रांची - 99.6
आईआईएम रायपुर/रोहतक - 98 से ऊपर
एमडीआई गुड़गांव - 70 से ऊपर
एनआईटीआईई मुंबई - 98 से ऊपर
आईएमटी गाजियाबाद - 94 से ऊपर
आईआईटी खड़गपुर - 95 से ऊपर
टीएपीआई मनिपाल - 90 से ऊपर
आईएमआई दिल्ली, कोलकाता, भुवनेश्वर - 80.17-90.29 तक
निरमा अहमदाबाद - 80 से ऊपर
आईआईटी मद्रास - 96 से ऊपर
एमआईबी दिल्ली विवि - 93 से ऊपर
आईएफएमआर चेन्नई - 86 से ऊपर
यूबीएस चंडीगढ़ - 88 से ऊपर

अपने प्रदेश में भी मौका
कैट परिणाम में मिलने वाले अंकों के आधार पर न केवल देश बल्कि उत्तराखंड में भी दाखिले का मौका मिलता है।

आईआईएम काशीपुर के अलावा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) विश्वविद्यालय, यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (यूपीईएस), ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय सहित कई प्रबंधन संस्थानों में दाखिला दिया जाता है।ं
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें