फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैट, जैम में आवेदन के लिए एक दिन और

Wed, 08 Oct 2014 01:30 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रबंधन शिक्षा में देश की सबसे बड़ी परीक्षा कॉमन एडमिशन टेस्ट(कैट) में आवेदन की तिथि समाप्त होने के बाद वंचित अभ्यर्थियों को एक मौका और मिल गया है।
विज्ञापन


अब दस अक्टूबर तक है मौका
आईआईएम ने युवाओं को दस अक्तूबर को आवेदन का मौका दिया है। जबकि इसकी तिथि 30 सितंबर को खत्म हो चुकी है।

आईआईएम की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक छह अगस्त से 30 सितंबर के बीच आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद भी देशभर से भारी संख्या में तिथि बढ़ाने की मांग सामने आई।

इस लिहाज से अब दस अक्तूबर को अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। रात्रि 12 बजे से अगले दिन रात्रि 11:59 तक यानी 24 घंटे के लिए आवेदन प्रक्रिया चलेगी। कैट एग्जाम इस बार केवल दो दिन ऑनलाइन होगा। 16 नवंबर और 22 नवंबर को यह परीक्षा होगी।
विज्ञापन


यहां मिलेगा दाखिले का मौका
आईआईएम अहमदाबाद, बैंगलोर, कलकत्ता, लखनऊ, इंदौर, कोझिकोड, काशीपुर, रायपुर, रांची, रोहतक, शिलांग, त्रिरूचिरापल्ली और उदयपुर।

यहां करें आवेदन : www.iimcat.ac.in

जैम की आवेदन तिथि बढ़ी
देश के आईआईटी में इंटिग्रेटेड पीएचडी, एमएससी-पीएचडी, एमएससी-एमटेक, एमएससी जैसे पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा ज्वाइन एडमिशन टेस्ट फॉर मैनेजमेंट आफ साइंस (जैम) में आवेदन की तिथि बढ़ गई है।
विज्ञापन


आईआईटी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक जैम 2015 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अब छात्र 16 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा कर सकते हैं।

यह प्रवेश परीक्षा आईआईएससी बैंगलोर में इंटिग्रेटेड पीएचडी और देशभर के 12 आईआईटी में दो वर्षीय एमएससी, ज्वाइंट एमएससी-पीएचडी, एमएससी-पीएचडी ड्यूल डिग्री, एमएससी-एमटेक और अन्य पोस्ट बैचलर कोर्सेज के लिए आईआईटी गुवाहाटी की ओर से आठ फरवरी 2015 को आयोजित की जाएगी। इसका परिणाम 19 मार्च 2015 को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें