फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर नहीं आया, फोटोकॉपी से करवाई परीक्षा

Wed, 26 Feb 2014 10:59 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं मंगलवार को अव्यवस्था के बीच शुरू हुईं। दूसरी पाली में कम्प्यूटर ऑपरेटिंग के प्रश्नपत्र कोपा को देने पहुंचे अभ्यर्थी उस समय हैरान रह गए।
विज्ञापन


जब पता चला कि दिल्ली से उनका प्रश्नपत्र ही नहीं आया है। इसके बाद परीक्षा केन्द्रों पर अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में जिम्मेदार अधिकारियों को फोन पर समस्या बतायी।

उसके बाद ईमेल के माध्यम से प्रश्नपत्र मंगवाया गया। फिर परीक्षा केन्द्रों पर फोटो कापी करवाकर प्रश्नपत्र को बांटा गया। इसके चलते करीब आधा घंटे देर से परीक्षा शुरू हो पायी।
विज्ञापन


यही नहीं प्रश्नपत्र दोनों पालियों में जो प्रश्नपत्र आए वह अंग्रेजी में थे, इस पर परीक्षार्थियों ने  आपत्ति जतायी। उनका कहना था कि स्किल्ड लेबर बनने के लिए जो लोग परीक्षा दे रहे हैं उन्हें बहुत अंग्रेजी नहीं आती।

ऐसे में उनका तो प्रश्नपत्र ही बेकार हो गया। फिलहाल ओएमआर शीट पर आईटीआई ने पहली बार परीक्षा करवायी है, ताकि मूल्यांकन करने में आसानी रहे। राजधानी में पांच परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।

इसमें ब्राइट सन इंटर कॉलेज, फ्लोरेंस नाइटेंगिल इंटर कॉलेज, टैगोर मेमोरियल इंटर कॉलेज, एसडी मेमोरियल इंटर कॉलेज, डीडी कान्वेंट इंटर कॉलेज शामिल हैं।

पहली पाली में सुबह 10:30 बजे से और दूसरी पाली में दोपहर 2:30 बजे से परीक्षा शुरू हुई। राजधानी में 2188 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।

दूसरी पाली में परीक्षा देकर निकले स्टूडेंट्स का कहना था कि कोपा का प्रश्नपत्र ही नहीं आया। इसके बाद उन्हें परीक्षा के लिए इंतजार करना पड़ा। प्रश्नपत्र की फोटोकापी करवाकर उसे बांटा गया। ऐसे में करीब आधा घंटे उन्हें प्रश्नपत्र के लिए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें