फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवाल जवाब: क्या डीयू में बीकॉम समाप्त हो गया है?

Sat, 14 Jun 2014 03:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सवाल: बीएससी गणित और फिजिक्स में दाखिला लेना हो तो पीसीएम के अंक देखे जाएंगे? मेरे 75.66 फीसदी अंक हैं, बेस्ट फोर में 72.5 फीसदी अंक हैं। यूपी बोर्ड से सामान्य कैटगिरी के तहत 12वीं पास की है। -पुनीत
विज्ञापन


जवाब: फिजिक्स में दाखिले के लिए पीसीएम और गणित में दाखिले के लिए गणित के साथ एक विषय व दो अन्य एकेडमिक विषयों को देखा जाएगा। आवेदन करें और कट ऑफ का इंतजार करें।

सवाल: क्या डीयू में बीकॉम समाप्त हो गया है? -आलोक
जवाब: डीयू में बीकॉम में दाखिला लिया जा सकता है, जिसमें तीन साल में पढ़ाई छोड़ने पर छात्र को बीकॉम विद बैचलर, चार साल की पढ़ाई छोड़ने पर बीकॉम बैचलर विद ऑनर्स की डिग्री मिलेगी।
विज्ञापन


सवाल: मैंने 12वीं की परीक्षा आर्ट्स विषयों से 55 फीसदी अंकों से पास की है। मुझे टीचिंग में डिप्लोमा करना है। डीयू में टीचिंग में डिप्लोमा कहां से किया जा सकता है। -अनुप्रिया (दिलशाद गार्डन)
जवाब: डीयू में डिप्लोमा नहीं है। आप डीयू के बाहर संस्थानों में एनटीटी व डाइट कर सकती हैं।

सवालः मैं बीएससी (आईटी) का छात्र हूं। एमबीए आईटी के बारे में जानना चाहता हूं। मेरे लिए एमबीए बेहतर विकल्प है या एमसीए? - रवि

जवाब: दोनों कोर्स अच्छे हैं। जिसमें रुचि हो और जिसे करने की काबिलियत है उसे ही करें। एमसीए तकनीक है और एमबीए में मैंनेजमेंट है। यह आपकी रुचि पर निर्भर करता है कि आप क्या करना चाहते हैं।

सवालः डीयू में दाखिले के लिए ऑफलाइन भरा है। मेरे पास ऐसे दो विषय रहे, जिनके कोड फॉर्म में नहीं थे। मैंने उन दोनों विषयों के लिए फॉर्म में दिए गए अन्य विकल्प का कोड 70 भर दिया। फॉर्म रद्द तो नहीं होगा। -सर्वेश कुमार
जवाब: अन्य का विकल्प भर दिया है तो फॉर्म रद्द नहीं होगा।

सवालः डीयू से पत्राचार की पढ़ाई करना चाहता हूं। दाखिले कब से शुरू होंगे, फॉर्म कहां से मिलेंगे? -विशाल वर्मा
जवाब: दिल्ली विवि के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) से पत्राचार की पढ़ाई की जा सकती है। इसके लिए फॉर्म 17 जून से मिलने शुरू हो जाएंगे। फॉर्म के लिए नॉर्थ कैंपस स्थित स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग कार्यालय से संपर्क करना होगा। ऑनलाइन फॉर्म एसओएल की वेबसाइट www.sol.du.ac.in के जरिए भर सकते हैं।
विज्ञापन


(सवालों के जवाब दे रहे हैं राम लाल आनंद कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विजय शर्मा)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें