फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU स्टूडेंट्स को यह सुनहरा मौका आज तक

Tue, 28 Jan 2014 02:14 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में सत्र 2013-14 के अंतर्गत कैंपस प्लेसमेंट का अगला सेशन 27 जनवरी से शुरू होगा।
विज्ञापन


दो दिनों तक चलने वाले सेशन में यूजी, पीजी स्तर के अंतिम वर्ष के छात्रों व पीएचडी छात्रों को मौका मिलेगा। सेशन में पर्किन ऐल्मर, जेआईटीएम, जेनपेक्ट, विप्रो वेज, विप्रो विस्टा व एसआरएफ कंपनी कैंपस पहुंच रही हैं।

कंपनियां ट्रेनी, कंटेट ट्रेनर, पर्सनेल्टी डेवलपमेंट ट्रेनी, फाइनेंस, एकाउंटिंग, बैंकिंग व कस्टमर सर्विस के लिए छात्रों का चयन करेगी।

पार्किन ऐल्यमर कंपनी ने एमएससी फिजिक्स, एमएससी इलेक्ट्रॉनिक्स के अंतिम वर्ष के छात्रों की डिमांड रखी है। कंपनी 4.2 लाख रुपये तक के पैकेज की पेशकश करेगी, जबकि जेनपेक्ट छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर पैकेज देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एसआरएफ कंपनी पहले वर्ष 11, 500 दूसरे वर्ष 14,000, तीसरे वर्ष 19,000 व चौथे वर्ष 23 हजार रुपये स्टाइपंड की पेशकश करेगी। डीयू प्रशासन इस सेशन छात्रों के अच्छे प्लेसमेंट की उम्मीद कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें