कैंपस सेलेक्शन के लिए कंपनियों ने कॉलेजों में संपर्क करना
शुरू कर दिया है। ग्रेजुएट स्टूडेंट के लिए यह कंपनियां हर साल नौकरी की
सौगात लेकर आती हैं।
कॉलेजों में हो रहे कैंपस सेलेक्शन को देखते हुए अब
स्टूडेंट को कोर्स के अलावा कम्युनिकेशन स्किल व अंग्रेजी का ज्ञान देने के
लिए अलग से प्रोग्राम आयोजित किए जा रहे हैं।
ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर के स्टूडेंट को कॉलेज कैंपस सेलेक्शन के लिए अलर्ट कर रहे हैं। नेशनल
पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह कहते हैं कि उनके यहां करीब 250
स्टूडेंट कैंपस सेलेक्शन के जरिए हर साल जॉब पा रहे हैं।
जेएन पीजी के
प्राचार्य डॉ. एसडी शर्मा कहते हैं कि कंपनियों ने कैंपस सेलेक्शन के लिए
संपर्क करना शुरू कर दिया है। अभी टीसीएस व एलआईसी कैंपस सेलेक्शन करने का
ऑफर दे गई है।
वहीं, बप्पा श्री नारायण वोकेशनल पीजी कॉलेज के प्राचार्य
डॉ. जीसी मिश्रा कहते हैं कि कंपनियां सेमिनार करेंगी ताकि स्टूडेंट को
कंपनी के बारे में बता सकें।