मैसर्ज लैक्ट्रिक्स मोटर्ज लिमिटेड गांव उपमहल शिवपुर अंब जिला की ओर से वर्कमैन के 30 पद अधिसूचित किए गए हैं। इन पदों के लिए उपरोजगार कार्यालय अंब में 25 अगस्त को सुबह 11 बजे साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी आरसी कटोच ने बताया कि इच्छुक पुरुष आवेदक जिनकी आयु 18 से 25 वर्ष के बीच है तथा दसवीं अथवा दस जमा दो पास हैं, वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदक अपनी शैक्षणिक योग्यता, जन्मतिथि, रोजगार पंजीकरण कार्ड तथा हिमाचली बोनोफाइड प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियों एवं एक-एक छायाप्रतियों और अपनी पासपोर्ट साइज फोटो सहित उपरोजगार कार्यालय अंब में 25 अगस्त सुबह 11 बजे पहुंचकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रतिमाह 5100 रुपये वेतन दिया जाएगा।