फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नांदेड़ एक्सप्रेस और लॉरी में टक्कर, छह लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में ट्रेन और लॉरी की टक्कर में कांग्रेस विधायक समेत छह लोगों की मौत हो गयी है।
विज्ञापन


इस घटना में मरने वाले कांग्रेस विधायक का नाम वेंकटेश नायक बताया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक यह दुर्घटना रात ढाई बजे बैंगलोर-नांदेड़ एक्सप्रेस के साथ अनंतपुर जिले में रंगेपल्ली क्रॉसिंग के पास हुई।

सूत्रों के अनुसार लॉरी ड्राइवर ने संतुलन खोया और तेज रफ्तार ट्रेन की एसी कोच से जा टकराई।

बैंगलुरु में रेलवे के डिविजनल मैनेजर संजीव अग्रवाल ने बताया कि लॉरी में ग्रेनाइट पत्थर लदा था। उन्होंने बताया कि जैसे ही लॉरी ट्रेन के फर्स्ट क्लास कम्पार्टमेंट से टकराई तो पत्थर यात्रियों को जाकर लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरने वालों में कर्नाटक के एक कांग्रेस विधायक ए वेंकटेश नायक भी शामिल हैं। अग्रवाल ने बताया कि मृतकों में पांच यात्री, एक लॉरी ड्राइवर शामिल हैं।

साथ ही इस दुर्घटना में तीन लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में दाखिल करा दिया गया है।

Bangalore-Nanded express train collides with lorry in Anantpur(Andhra Pradesh), 5 killed. pic.twitter.com/5NhqU4S8cc— ANI (@ANI_news) August 24, 2015


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें