युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुलने वाले हैं। आईटीआई छात्रों का इंटरव्यू लेने के लिए नालागढ़ की निजी कंपनी ऊना आ रही है। टेक्निकल ट्रेनी के 30 पद भरने के लिए 27 मार्च को रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार लिए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी ऊना आरसी कटोच ने दी।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता फिटर, टर्नर, वेल्डर तथा मेकेनिक ट्रेड में आईटीआई पास होनी चाहिए। आयुसीमा 18 से 26 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि नियुक्ति पर आवेदक को 7000 रुपये प्रतिमाह वेतन तथा सस्ती दरों पर भोजन एवं आने-जाने के लिए फ्री वाहन की सुविधा दी जाएगी।
इच्छुक आवेदक शैक्षणिक योग्यता, जन्मतिथि, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र सहित सभी आवश्यक मूल प्रमाण पत्रों, इनकी फोटो प्रति तथा पासपोर्ट साइज की फोटो सहित साक्षात्कार को निर्धारित तिथि और समय पर जिला रोजगार कार्यालय ऊना पहुंचें। आवेदक को किसी प्रकार का दैनिक और यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।