फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी सैलरी, नौकरी चाहिए तो यहां आइए

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई पास प्रशिक्षुओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका है। देश की नामी कंपनी 19 दिसंबर को आईटीआई मंडी में कैंपस इंटरव्यू लेगी। इसमें विभिन्न ट्रेडों के 80 पद भरे जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन के साथ अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।
विज्ञापन


देश की नामी कंपनी ब्लू स्टार लिमिटेड 19 दिसंबर को आईटीआई मंडी में कैंपस इंटरव्यू लेगी। साक्षात्कार में आईटीआई पास उम्मीदवार मशीनिस्ट, प्लंबर, टर्नर, सीओई, आरएसी, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन पास प्रशिक्षु भाग ले सकते हैं। पात्र उम्मीदवारों की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन

इतना मिलेगा वेतनमान

विभिन्न दौर से गुजरने के बाद कंपनी उम्मीवारों का चयन करेगी। चयनित उम्मीदवारों को छह माह का रोजगार दिया जाएगा। इसमें मासिक 10,500 रुपये वेतनमान के साथ यूनिफार्म, सेफ्टी शूज और कैंटीन सुविधा दी जाएगी।

इधर, आईटीआई मंडी के प्लेसमेंट अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि कंपनी पूर्व में आईटीआई मंडी में कैंपस इंटरव्यू आयोजित कर युवाओं को रोजगार दे चुकी है।

अब दोबारा 19 दिसंबर को कैंपस इंटरव्यू लिया जा रहा है। इसमें प्रदेश भर के पात्र युवा भाग ले सकते हैं। विभिन्न दौर में पास होने वाले उम्मीदवार को नौकरी का सुनहरा मौका मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें