फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि में भिड़े कार्यकर्ता, माहौल तनावपूर्ण

Sat, 02 Aug 2014 02:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश विश्वविद्यालय में शुक्रवार को एबीवीपी और एसएफआई के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन


इसकी भनक लगने पर पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और उन्होेंने छात्रों को तीतर बितर किया। मारपीट की घटना में एबीवीपी के एक कार्यकर्ता को मामूली चोटें आई हैं।

इस पर एबीवीपी की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। एबीवीपी ने आरोप लगाया कि संगठन के कार्यकर्ता चंद्रकांत के साथ एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने मारपीट की।
विज्ञापन


इकाई अध्यक्ष जगदीप और उपाध्यक्ष प्रदीप ने एसएफआई पर परिसर में हिंसा और गुंडागर्दी का माहौल बना रही है। वहीं एसएफआई के विवि इकाई अध्यक्ष सुरेश कुमार और सचिव होशियार सिंह का कहना है कि आरोप निराधार और राजनीति से प्रेरित हैं।

एबीवीपी ने बनाई मानव श्रृंखला

ईसी के फीस बढ़ोतरी और रूसा के विरोध में शुक्रवार को पूरे प्रदेश भर में मानव श्रंखला बनाई। आरकेएमवी में कालेज में इकाई अध्यक्ष छेरिंग नेगी और प्रभारी चारू भारद्वाज और अन्य कार्यकर्ताओं ने आम छात्राओं के साथ मिलकर मानव श्रंखला बनाई।
विज्ञापन


वहीं कोटशेरा कॉलेज में इकाई कार्यकर्ताओं ने इकाई अध्यक्ष ऋषभ मेहता की अगुवाई कालेज में प्रदर्शन किया। इसमें विनीत जस्टा अजय, रजत, लेखराज सहित समस्त कार्यकर्ताओं ने फीस बढ़ोतरी का विरोध किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें