पंजाब और हरियाणा की लोअर कोर्टों में जजों की तैनाती के लिए नई रिक्रूटमेंट पॉलिसी को अमल में लाया जाएगा। हर साल दोनों प्रदेशों में 50-50 ज्यूडीशियल अफसरों की भर्ती की जाएगी।
इन सभी ज्यूडीशियल ट्रेनिंग एकेडमी चंडीगढ़ में प्रशिक्षण देने के बाद अदालतों में तैनात किया जाएगा। यह बातें पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस एमएस सूलर ने विशेष बातचीत के दौरान कहीं।
वह शनिवार को कपूरथला-करतारपुर रोड पर गांव नूरपुर दोनां में नए बने ज्यूडीशियल कोर्ट कांप्लेक्स का उद्घाटन करने आए हुए थे।