फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी: सीटीयू में ड्राइवर्स, कंडक्टर्स की बंपर भर्ती

Thu, 26 Feb 2015 04:02 PM IST
बलवान करिवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सीटीयू (चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग) में नौकरियों का पिटारा खुलने वाला है। 725 नए पदों पर भर्ती की जाएगी। विभाग ने इन पदों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। बसों की संख्या बढ़ने से सीटीयू स्टाफ पर लगातार काम का बोझ बढ़ रहा है।
विज्ञापन


सवा सौ पद लंबे समय से खाली हैं। इस कारण ओवरटाइम भी बढ़ रहा है। ओवरटाइम को कम करने के लिए ड्यूटी सेक्शन स्टाफ को भी रोड पर उतारा जा चुका है, लेकिन फिर भी स्थिति काबू से बाहर है।

इसी कारण अब 400 ड्राइवरों और 325 कंडक्टरों को भर्ती किया जाएगा। इसमें महिला कंडक्टरों के लिए अलग से पद आरक्षित होंगे। विभाग ने इन पदों की स्वीकृति का प्रपोजल बनाकर प्रशासन को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटीयू की बसें हो जाएंगी 663

सीटीयू के पास अभी लगभग 300 बसें हैं। एसएमएल, क्रोना और टाटा कंपनी से सीटीयू ने अलग-अलग बसें ऑर्डर कर रखी हैं। नई बसें आने के बाद दिसंबर 2015 में बसों की संख्या 663 हो जाएगी। जिस कारण बड़े स्तर पर स्टाफ की भी जरूरत पड़नी है।

लंबे रूट पर बढ़ेंगी बसें
बसों और स्टाफ की संख्या बढ़ने के बाद सिटी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत होगा। साथ ही लंबे रूट पर भी बसों की सर्विस बढ़ाई जाएगी। जिससे घाटा कुछ कम होगा।

400 ड्राइवरों और 325 कंडक्टरों की भर्ती होनी है। इसको लेकर प्रपोजल प्रशासन को भेज दिया गया है। दिसंबर तक सीटीयू केपास बसों की संख्या दोगुनी हो जाएगी। जिस कारण स्टाफ की जरूरत पड़ेगी।
एसपी परमार, जीएम, सीटीयू

अभी स्टाफ की स्थिति
पोस्ट---------सेंक्शन--------वेकेंट-------नए पद
कंडक्टर-------837----------35---------325
ड्राइवर--------834----------90---------400
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें