फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस में 7200 पदों पर होगी सरकारी भर्ती, तैयार रहें

Mon, 06 Jul 2015 03:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस में जल्द ही 7200 पुलिस कर्मचारियों की भर्ती होगी। इनमें 1000 महिला पुलिसकर्मी होंगी। भर्ती प्रक्रिया में इस बार लिखित परीक्षा को तवज्जो दी जाएगी और पारदर्शिता के लिए साक्षात्कार के सिर्फ पांच अंक रखे जाएंगे।
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक यशपाल सिंघल ने रविवार को लघु सचिवालय में पुलिस अधिकारियों की बैठक से पहले प्रेस कान्फ्रेंस में यह जानकारी दी।

सिंघल ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में 100 अंक में से 95 अंक शारीरिक और लिखित परीक्षा के होंगे। पांच अंक साक्षात्कार के होंगे। पारदर्शिता के लिए फिजिकल के दौरान रेडियो फ्रिक्वेंसी आईडेंटिफाई डिवाइस का प्रयोग करेंगे।

उन्होंने कहा कि अगले तीन साल में पुलिस महकमे की कार्यकुशलता में अभूतपूर्व बदलाव नजर आएगा। मेरिट से भर्ती होगी तो स्वाभाविक रूप से परिणाम भी अच्छे आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर्मचारियों के लिए 3 हजार नए मकान बनेंगे

सिंघल ने कहा कि सरकार के फैसले के तहत ट्रैफिक पुलिस द्वारा एकत्रित इंपाउंड फीस में से 50 फीसदी फंड यातायात शिक्षा और यातायात संसाधनों पर खर्च होंगे। राज्य में सबसे ज्यादा मौतें फिलहाल सड़क हादसों में हो रही हैं।

इस कदम से इस आंकड़े में काफी कमी आएगी। पुलिस महकमे में 500 अतिरिक्त बाइक शामिल की जाएंगी, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था को और दुरुस्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मचारियों को आवास मुहैया करवाने की दिशा में लगभग तीन हजार नए मकान बनाने का फैसला लिया गया है। महकमे में संसाधन बढ़ेंगे तो कार्यकुशलता में बढ़ोतरी होगी।

पुलिस कर्मचारियों की बैठक ली
डीजीपी सिंघल ने पुलिस लाइन का दौरा किया और पुलिस कर्मचारियों के साथ हुई बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें