बीटीसी पाठ्यक्रम में खाली सीटों के मद्देनजर मंगलवार से तीसरी काउंसलिंग कराई जाएगी। इसके लिए कटऑफ सूची जारी कर दी गई है। अभ्यर्थियों को वर्गवार काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है।
विभिन्न श्रेणियों की कटऑफ सूची www.dietlucknow.org वेबसाइट पर भी देखी जा सकती है।
डायट प्राचार्य ललिता प्रदीप के अनुसार काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थी को अपने साथ ऑनलाइन बीटीसी रजिस्ट्रेशन फॉर्म, ई-चालान, ई-आवेदन पत्र, सभी दस्तावेज व उनकी दो-दो कॉपियां, पासपोर्ट साइज की चार फोटोग्राफ व दस रुपये के स्टांप पेपर पर शपथ पत्र लेकर उपस्थित होना होगा।
काउंसलिंग के बाद दाखिले के लिए अभ्यर्थी को डायट की वेबसाइट पर 9 अक्तूबर तक अपने विकल्प भरने होंगे। काउंसलिंग और विकल्प चयन के बाद अनंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की सूची डायट की वेबसाइट पर 13 अक्तूबर को अपलोड कर दी जाएगी।
कब किसकी काउंसलिंग
•6 अक्तूबर महिला कला
•6 और 7 अक्तूबर विशेष आरक्षण महिला
•7 अक्तूबर महिला विज्ञान
•8 अक्तूबर पुरुष कला
•9 अक्तूबर पुरुष विज्ञान